Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल

 

बिहार : भाजपा कार्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं का हमला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 17 May 2017

पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस क्रम में दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के अनुसार, पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस हमले में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई लोग घायल हो गए। भाजपा विधायक नितिन नवीन ने बताया, "धरना को लेकर कई कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इसी बीच 100-150 की संख्या में अद्र्घनग्न राजद कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंच गए और पथराव करने लगे, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।"

इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गए। बाद में पुलिस के अधिकारियों ने पहुंचकर मामले को नियंत्रण में किया। क्षेत्र में अभी भी तनाव बना हुआ है। भाजपा नेताओं का कहना है कि लालू प्रसाद के खिलाफ आयकर विभाग के छापे को लेकर राजद कार्यकर्ता बौखला गए हैं।इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी कार्यालय पर हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह राजद की कायरतापूर्ण करतूत है। उन्होंने कहा, "भाजपा हिंसा में विश्वास नहीं करती। वह इस भ्रष्टाचार की लड़ाई में हार नहीं मानेगी।"

राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा, "युवा राजद के कुछ कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले पत्थरबाजी की। राजद कार्यकर्ताओं ने भी उसका जवाब दिया होगा।"उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है। भाजपा नेता सुशील मोदी ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन के संरक्षण में राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह हमला खीझ का परिणाम है और वह पुलिस महानिदेशक से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देंगे।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद और उनके परिवार की बेनामी संपत्ति और बिहार में बढ़े बिजली बिलों के विरोध में भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में महाधरना का आयोजन किया गया है। 

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD