Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस

 

महिला हॉकी : न्यूजीलैंड से टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में हारा भारत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्यूककोहे (न्यूजीलैंड) , 14 May 2017

भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। रोजा बिर्च पार्क में रविवार को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 4-1 से मात दी। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। 13वें मिनट में जोर्डन ग्रांट की ओर से किए गए फील्ड गोल के दम पर टीम ने 1-0 बढ़त बनाई।इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी न्यूजीलैंड ने ही बढ़त हासिल की, जब 23वें मिनट में ओलिविया मैरी ने दूसरा गोल दागा। भारतीय खिलाड़ी अनुपा बार्ला ने 31वें मिनट में फील्ड गोल दागकर स्कोर 1-2 किया। 

हालांकि, मेहमान टीम की ओर से दागा गया यह एकमात्र गोल था। तीसरे ही क्वार्टर में न्यूजीलैंड की रशेल मेकान ने तीसरा गोल दागा। भारतीय टीम के डिफेंस के कमजोर होने का फायदा उठाते हुए न्यूजीलैंड ने डिएना रिची की ओर से 55वें मिनट में दागे गए चौथे गोल के दम पर भारत को 4-1 से हराया। इस मैच के दौरान भारतीय टीम ने गोल दागने की हर कोशिश की, लेकिन न्यूजीलैंड के मजबूत डिफेंस के आगे उसकी हर कोशिश नाकाम हो गई। इस पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दूसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच 16 मई को खेला जाएगा। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD