Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका औजला की हैट्रिक में अहम रोल अदा करेगा साऊथ हल्का, मुद्दों की राजनीति में करते हैं विश्वास सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

 

कुश्ती : एशियाई चैम्पियनशिप में साक्षी मलिक, विनेश को रजत से करना पड़ा संतोष

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 May 2017

रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी महिला पहलवान साक्षी मलिक को शुक्रवार को यहां जारी एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में हार मिली। एक अन्य भारतीय पहलवान विनेश फोगाट अपने वर्ग के फाइनल में हार गईं। रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की रिसाको कवाई ने 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में साक्षी को 10-0 से हराया। साक्षी पहली बार 60 किग्रा वर्ग में खेल रही थीं। रियो में उन्होंने 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य जीता था।साक्षी ने मैच के बाद कहा, "यह मेरे लिए खराब दिन रहा लेकिन अब मैं आगे की प्रतियोगिताओं में बेहतर करने की उम्मीद के साथ प्रयास करूंगी।"

इस वर्ग का कांस्य कजाकिस्तान की अवाउलम कासावमोवा को मिला। कासावमोवा ने उजबेकिस्तान की नाबिरा इसेनबायेवा को 13-3 से हराया।विनेश को 55 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जापान की नांजो सेए ने 8-4 से हराया। रियो ओलम्पिक में चोट के कारण मुकाबले से बाहर होने वाली विनेश ने परिणाम को लेकर निराशा जाहिर की।विनेश ने कहा, " गम्भीर चोट के बाद मैट पर आना काफी मश्किल था। यह मेरे लिए हालांकि अच्छा अनुभव रहा। मैं रजत से खुश हूं क्योंकि मेरा मानना है कि चोट से उबरने के बाद पोडियम फिनिश करना काफी मुश्किल होता है।"48 किलोग्राम वर्ग में रितु फोगाट को कांस्य मिला। रितु को वाकओवर मिला। चीन की यानान सुन ने चोट के कारण मैच से हटने का फैसला किया।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD