Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

दक्षिण एशिया उपग्रह के साथ भारतीय रॉकेट ने भरी उड़ान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 05 May 2017

भारतीय रॉकेट ने दो टन वजनी दक्षिण एशियाई उपग्रह के साथ शुक्रवार शाम श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण मंच से भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी-एफ09) ने ठीक शाम 4.57 बजे अंतरिक्ष की तरफ प्रस्थान किया।49 मीटर ऊंचा, 415 टन वजनी रॉकेट 2,230 किलोग्राम वजनी दक्षिण एशिया उपग्रह को कक्षा में स्थापित करेगा। यह उपग्रह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के देशों के लिए भारत का उपहार होगा। हालांकि इसमें पाकिस्तान शामिल नहीं है, क्योंकि उसने यह कहते हुए इससे अलग हो गया कि उसका अपना खुद का अंतरिक्ष कार्यक्रम है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से कहा था कि दक्षेस देशों के उपयोग के लिए एक उपग्रह विकसित किया जाए।इस उपग्रह पर लगभग 235 करोड़ रुपये लागत आई है। इस उपग्रह का प्रारंभ में दक्षेस उपग्रह रखा गया था, लेकिन पाकिस्तान के इससे अलग होने के निर्णय के बाद इसका नाम अब दक्षिण एशिया उपग्रह रहेगा। इसकी उम्र 12 वर्ष है।

मोदी ने अपने हाल के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा था कि दक्षिण एशिया उपग्रह क्षेत्रीय आर्थिक एवं विकास संबंधित प्राथमिकताओं को पूरा करने में एक लंबी दूरी तय करेगा।मोदी ने कहा था, "प्राकृतिक संसाधनों का पता लगाना, टेलीमेडिसिन, शिक्षा, गहन आईटी संपर्क या लोगों से लोगों के बीच संपर्क बनाने में यह उपग्रह पूरे क्षेत्र की प्रगति में एक मील का पत्थर साबित होगा।"एक अधिकारी के अनुसार, इसरो ने प्रयोगात्मक आधार पर उपग्रह के लिए विद्युत शक्ति जोड़ने का निर्णय लिया है।अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हमने विद्युत शक्ति के कारण पारंपरिक ईंधन की मात्रा कम नहीं की है। हमने भविष्य के उपग्रहों में उपयोग के लिए इसके प्रदर्शन को जांचने हेतु विद्युत शक्ति की सुविधा जोड़ी है।"अधिकारी ने कहा कि विद्युत शक्ति के साथ अगला उपग्रह जीसैट-20 वर्ष 2018 में लांच किया जाएगा।जीएसएलवी एक तीन स्तरीय/इंजन रॉकेट है। पहले स्तर में ठोस ईंधन होता है, जबकि दूसरा स्तर तरल ईंधन का होता है, और तीसरा क्रायोजेनिक इंजन है।

 

Tags: ISRO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD