Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट

 

वन सेवा पर जैव विविधता संरक्षण की जिम्मेदारी : प्रणब मुखर्जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 05 May 2017

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारतीय वन सेवा के पास सिर्फ देश में क्षेत्र की सेवा करने की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जैव विविधता संरक्षण व वन आवरण को बढ़ाने एवं वन आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने के अलावा जलवायु परिवर्तन के कारणों को भी खत्म करने का दायित्व है। उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के वार्षिक दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि यह निश्चित तौर पर संतोष की बात है कि ई-सर्विलांस व जीआईएस एप्लीकेशन जैसे तकनीकों व अधिकारियों के परिश्रम की बदौलत देश का वन आवरण ताजा रपटों के मुताबिक 1987 के 6.42 करोड़ हेक्टेयर से बढ़कर 7.94 करोड़ हेक्टेयर हो गया है। यह अपने आप में शानदार उपलब्धि है, लेकिन अभी काफी कुछ हासिल किया जाना बाकी है। राष्ट्रपति ने कहा, "भारत में वन क्षेत्र के रूप में नामित 7.94 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र है। यह देश का लगभग 19.32 प्रतिशत है। वर्ष 1952 की वन नीति के मुताबिक देश में उपलब्ध कुल भूमि का एक-तिहाई हिस्सा वन क्षेत्र का होना चाहिए। ऐसे में साफ देखा जा सकता है कि अभी करीब 15 प्रतिशत का अंतर है जिसे भरा जाना है। वास्तव में 1966 में भारतीय वन सेवा की स्थापना के पीछे 33 प्रतिशत वनक्षेत्र को प्राप्त करने का लक्ष्य भी था। और अब समय आ गया है कि इस दिशा में ठोस उपाय सुनिश्चित जाएं।"इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे मौजूद थे। 

 

Tags: Pranab Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD