Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार

 

राष्ट्रपति ने भारतीय बधिर क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2017

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत की बधिर क्रिकेट टीम को उसकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर टीम के साथ कप्तान रोहित सैनी और बधिर क्रिकेट सोसाइटी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इस समारोह के आयोजन का एक मुख्य कारण बधिर टीम का दूसरा टी-20 एशिया कप फॉर डेफ टूर्नामेंट जीतना भी था। भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। बांग्लादेश ने भारत के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 19.4 ओवरों में 182 रन बनाकर हासिल कर लिया। बधिर क्रिकेट सोसाइटी के महासचिव सुमित जैन ने कहा, "हम क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर बेहद खुश हैं। 

हमारी टीम अपने खेल के प्रति समर्पित है और ऐसे में हर जीत हमारे समर्पण को प्रोत्साहित करती है। हमारे और पूरी टीम के लिए राष्ट्रपति मुखर्जी से मिलना सम्मान की बात रही। हमने उनसे मिलकर देश के लिए अपने खेल को और भी अच्छा बनाने तथा और भी अधिक ट्रॉफी जीतने की प्रतिबद्धिता जाहिर की है।" भारतीय बधिर टीम के कोच एम.पी. सिंह ने कहा, "मैंने हमेशा से क्रिकेट में उच्च कौशल को समर्थन देने पर भरोसा किया है और बधिर टीम को प्रशिक्षित करना और उन्हें ऐसी जीत से देश को गौरवांन्वित करते देखना मेरे लिए सम्मान की बात है।"टी-20 एशिया कप फॉर डेफ टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का आयोजन बांग्लादेश बधिर खेल संघ द्वारा किया गया। इसमें भारत और बांग्लादेश को अलावा, पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल ने भी हिस्सा लिया। 

 

Tags: Pranab Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD