Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

पाकिस्तान के पहले दस हजारी बने युनिस खान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किंग्सटन (जमैका) , 24 Apr 2017

पाकिस्तान के वरिष्ठ बल्लेबाज युनिस खान टेस्ट क्रिकेट में अपने देश के लिए 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। युनिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साबिना पार्क स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यह कारनामा किया।युनिस ने रोस्टन चेस द्वारा फेंके गए 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार यह मुकाम हासिल किया।उनसे पहले पाकिस्तानी का कोई और बल्लेबाज अब तक टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे नहीं कर सका था। युनिस के बाद पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का नंबर आता है, जिनके टेस्ट क्रिकेट में 8,832 रन हैं।युनिस ने यह मुकाम अपनी 208वीं टेस्ट पारी में हासिल की। युनिस 10,000 रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। 

उन्होंने 39 साल 143 दिन की उम्र में इस उपलब्धि को अपने नाम किया। उनसे पहले वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल ने 37 साल 251 दिन की उम्र में यह रिकार्ड अपने नाम किया था।इसके अलावा वह इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं। साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के 13वें बल्लेबाज हैं।युनिस ने इस मैच में पहली पारी में 58 रन बनाए। वह शेनन गाब्रिएल का शिकार हुए। युनिस का यहा 116वां टेस्ट मैच है। उनके नाम अब 53.09 की औसत से 10,035 रन हो गए हैं। युनिस ने यहां तक पहुंचने के लिए 34 शतकों और 33 अर्धशतकों का सहारा लिया।वह टेस्ट क्रिकेट में 11 देशों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में भी शतक जड़ा है।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD