Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

 

पुलिस पर हमला उत्तर प्रदेश में 'जंगलराज' की बानगी : सीताराम येचुरी

सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2017

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने आगरा में पुलिस थानों पर दक्षिणपंथी संगठनों के हमले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 'जंगल राज' (अराजकता) है। येचुरी ने ट्विटर पर लिखा, "भाजपा सांसदों और विधायकों ने उत्तर प्रदेश में पुलिस पर हमला कर रही भीड़ का नेतृत्व किया है। अगर यह जंगलराज नहीं है तो क्या है। संवैधानिक जिम्मेदारियां।" उन्होंने कहा, "जब कश्मीर में सैनिकों पर पथराव होते हैं तो हम इस पर गुस्सा (सही तरीके से) करते हैं, लेकिन पुलिस पर हमले करने वाले भाजपा सांसद और विधायक अलग कैसे हो सकते हैं।"बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों सहित दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने रविवार को आगरा के सदर बाजार और फतेहपुर सीकरी पुलिस थानों पर हमला किया और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। इन हुड़दंगी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदय भान सिंह ने किया। वह अपनी पार्टी के सदस्यों की रिहाई चाहते थे, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।वहीं, हिंदू संगठनों ने शनिवार को भगवा स्कार्फ पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर ताजमहल घेरने की कोशिश की और प्रतिबंधित 500 मीटर के क्षेत्र में जबरन घुस गए।

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD