Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल

 

किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 23 Apr 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सहकारी समितियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज की खरीद की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। सहकारिता विभाग के प्रस्तुतिकरण के समय शनिवार देर रात मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ समस्त इच्छुक एवं जरूरतमंद किसानों को मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों द्वारा किसानों को समय से खाद एवं बीज का वितरण निर्धारित दर पर मिलना सुनिश्चित कराया जाए। योगी ने कहा कि प्रदेश में अतिरिक्त भंडारण क्षमता के सृजन के लिए ब्लॉक स्तर पर सहकारी ग्रामीण गोदाम खोलने के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने के साथ-साथ किसानों की सुविधाओं को ²ष्टिगत रखते हुए आवश्यकता के अनुसार कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। 

किसानों को सहकारी समितियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को प्रत्येक दशा में प्राथमिकता पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कृषि उपज, बीज, उर्वरक, कृषि यंत्रों एवं अन्य अधिसूचित वस्तुओं के वैज्ञानिक भंडारण एवं परिवहन की आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएं। कृषक प्रसार सेवा योजना का सुचारु रूप से संचालन सुनिश्चित कराकर किसानों को अनाज भंडारण एवं सुरक्षा के संबंध में कुशल तकनीकी कर्मियों द्वारा प्राथमिकता पर नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं द्वारा निर्मित भवनों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण अवश्य किए जाएं।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD