Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम

 

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्ट 48 अंक नीचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Apr 2017

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 47.79 अंक गिरकर 29,413.66 पर और निफ्टी 11.50 अंकों की गिरावट के साथ 9,139.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 8.82 अंकों की तेजी के साथ 29,470.27 पर खुला और 47.79 अंकों या 0.16 फीसदी गिरकर 29,413.66 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,494.08 के ऊपरी और 29,363.28 के निचले स्तर को छुआ।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयरों में तेजी रही। गेल (3.64 फीसदी), रिलांयस (1.95 फीसदी), पॉवरग्रिड (1.15 फीसदी), डॉ रेड्डी (0.72 फीसदी) और मारुति (0.50 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी (3.31 फीसदी), सनफार्मा (2.18 फीसदी), कोल इंडिया (1.77 फीसदी), एशियन पेंट्स (1.76 फीसदी) और ओएनजीसी (1.08 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। 

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 36.11 अंकों की तेजी के साथ 14,387.07 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 73.00 अंकों की तेजी के साथ 14,954.16 पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.05 अंकों की गिरावट के साथ 9,144.75 पर खुला और 11.50 अंकों या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 9,139.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,160.00 के ऊपरी और 9,120.25 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के 19 सेक्टरों में से आठ में तेजी रही। रियल्टी (8.82 फीसदी), तेल एवं गैस (0.81 फीसदी), ऊर्जा (0.69 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.37 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.25 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रूप से धातु (1.09 फीसदी), दूरसंचार (0.66 फीसदी), बिजली(0.61 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.53 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी) रहे।बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1473 शेयरों में तेजी और 1425 में गिरावट रही जबकि 191 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

Tags: Sensex

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD