Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना

 

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 182 अंक नीचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Apr 2017

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 182.03 अंक गिरकर 29,461.45 पर और निफ्टी 52.65 अंकों की गिरावट के साथ 9,150.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 6.36 अंकों की गिरावट के साथ 29637.12 पर खुला और 182.03 अंक या 0.61 फीसदी गिरकर 29,461.45 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29660.48 के ऊपरी और 29442.26 के निचले स्तर को छुआ।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयरों में तेजी रही। सनफार्मा (1.39 फीसदी), पॉवरग्रिड (0.94 फीसदी), रिलायंस (0.75 फीसदी), एचडीएफसी (0.61 फीसदी) और एशियन पेंट (0.49 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में- इंफोसिस (3.86 फीसदी), भारती एयरटेल (3.03 फीसदी), टाटा स्टील (2.92 फीसदी), टीसीएस (2.77 फीसदी) और टाटा मोटर्स (2.63 फीसदी) प्रमुख रहे।बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 4.09 अंकों की तेजी के साथ 14350.96 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 28.89 अंकों की तेजी के साथ 14881.16 पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.95 अंकों की गिरावट के साथ 9,202.50 पर खुला और 52.65 अंकों या 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 9,150.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,202.65 का उच्चतम और 9,144.95 का निम्नतम स्तर छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 7 में तेजी रही। तेल एवं गैल (1.04 फीसदी), रियल्टी (0.92 फीसदी), ऊर्जा (0.75 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.64 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.13 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में धातु (2.84 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.73 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.62 फीसदी), दूरसंचार (2.15 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.66 फीसदी) प्रमुख रहे।बीएसई के कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,421 शेयरों में तेजी और 1,482 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 145 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

Tags: Sensex

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD