Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर

 

विधायकों की खरीदारी के लिए नितिन गडकरी को धन्यवाद दें मनोहर पर्रिकर : दिग्विजय सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Apr 2017

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर राज्य में सरकार गठन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को अपनी पार्टी के सहयोगी नितिन गडकरी को विधायकों की खरीदारी के लिए धन्यवाद देना चाहिए। दिग्विजय ने पर्रिकर द्वारा शुक्रवार को की गई टिप्पणी के लिए ट्विटर पर उन पर हमला बोला। पर्रिकर ने दिग्विजय को इस बात के लिए धन्यवाद दिया था कि विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं जुटा पाई।सिंह ने कहा कि गोवा के लोगों के जनादेश पर डाका डाला गया।उन्होंने कहा, "मनोहर पर्रिकर गोवा में सरकार बनवाने के लिए मुझे धन्यवाद देते हैं। वास्तव में उन्हें नितिन गडकरी को धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने 12 मार्च को तड़के गोवा में एक होटल से विधायकों की खरीदारी की।"

सिंह ने कहा, "और उन्हें गोवा के राज्यपाल को भी धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने संविधान, सरकारिया आयोग के दिशानिर्देश और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का उल्लंघन किया और गोवा के लोगों के जनादेश पर डाका डाला।"पर्रिकर अभी भी राज्यसभा सदस्य हैं और वह शुक्रवार को सदन में आए थे, और उन्होंने दिग्विजय सिंह पर चुटकी ली थी, जो पार्टी के गोवा प्रभारी हैं।पर्रिकर ने कहा था, "मैं सम्मानित सदस्य दिग्विजय सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं, जो गोवा में मौजूद थे, लेकिन कुछ नहीं कर पाए और इस कारण ही मैं सरकार बना सका।"बाद में जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद क्यों दिया, तो पर्रिकर ने कहा, "मैंने उन्हें उनकी अक्षमता के लिए धन्यवाद दिया।"कांग्रेस ने 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव में 17 सीटें जीती थी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि भाजपा सिर्फ 13 सीटें जीत पाई थी। लेकिन भाजपा ने अन्य छोटी पार्टियों के साथ मिलकर राज्य में गठबंधन सरकार बना ली।

 

Tags: Digvijaya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD