Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

वर्ष 2022 में अखिलेश यादव भी गंगाजल से धुलवाएंगे मुख्यमंत्री आवास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 25 Mar 2017

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राज्य की नई नवेली योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में जब उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी, तो वह भी गंगाजल से मुख्यमंत्री आवास धुलवाएंगे। अखिलेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा, "हार की समीक्षा हमने की है। अभी ये समीक्षा चल रही है। हम अब विधानसभावार पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। 15 अप्रैल से हमारा सदस्यता अभियान शुरू होगा। यह सदस्यता अभियान प्रदेशभर में पूरे दो माह चलेगा। इसके बाद 30 सितंबर से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।"

अखिलेश ने कहा, "हमें भरोसा है कि 2022 में हम फिर सत्ता में आएंगे। तब सभी सरकारी बिल्डिंगों में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करवाएंगे। हम तो फायर ब्रिगेड के दमकल में गंगाजल भरवाएंगे और 5, कालिदास मार्ग को धुलवाएंगे और आप पर भी डालेंगे।"उन्होंने कहा, "ईवीएम में गड़बड़ी का अगर आरोप लग रहे हैं, तो जांच कराने में क्या दिक्कत है? काफी संख्या में लोग एफिडेविट में लिखकर देने को तैयार हैं कि हमें वोट दिया गया है।"

अखिलेश ने कहा, "हिमांशु कुमार आईपीएस अधिकारी हैं, उन्होंने जो भेदभाव का आरोप लगाया है, वह बिल्कुल सही है। उन पर कार्रवाई बहुत अफसोस की बात है। इस समय तो एक ही जाति के लोगों पर कार्रवाई हो रही है। हम नई सरकार को छह महीने का समय दे रहे हैं।" भविष्य में किसी महागठबंधन की संभावना पर अखिलेश ने कहा कि अभी वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते, अभी उनकी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन है, जो बरकरार रहेगा। अखिलेश ने कहा, "मुझे अब उस दिन का इंतजार है, जब आप लोग यूपी में होने वाली हत्या-रेप की घटनाओं पर उसी तरह योगी की फोटो के साथ खबरें दिखाएंगे, जैसे मेरी दिखाया करते थे।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD