Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

'मात्र-द मदर' में राहत फतेह का गाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Mar 2017

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने रवीना टंडन अभिनीत फिल्म 'मात्र-द मदर' के लिए गाना गाया है। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि यह गाना पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच भड़के द्विपक्षीय तनाव से पहले रिकार्ड किया गया था। फिल्म के निर्माता अंजुम रिजवी ने कहा, "राहत फतेह अली खान ने 'जिंदगी ए जिंदगी' गाना रिकार्ड किया है। इस गाने के माध्यम से रवीना का एक मां के रूप में भावनात्मक रूप से चित्रण किया गया है। हमने इस गाने को रखने का फैसला किया है। यह गाना भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव शुरू होने से पहले रिकार्ड किया गया था।"सितंबर, 2016 में उरी हमले के बाद, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। उसके बाद कुछ भारतीय संगठनों ने भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया।

पिछले हफ्ते खबर आई थी कि फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपने आगामी नाटक 'मिलने दो' में गाने के लिए पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली से संपर्क किया था, जिसका मंचन जून में दिल्ली में होगा।'मात्र-द मदर' के निर्देशक अशतर सैयद हैं। उन्होंने राहत के मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज पर कहा, "फिल्म में मूल रूप से कोई संगीत नहीं था, लेकिन जब हमने फिल्म का संपादन करना शुरू किया, तब हमने इसकी जरूरत महसूस की। फिर हमें कुछ खूबसूरत गाने मिले।"उन्होंने कहा, "गाने में संगीत पाकिस्तानी सूफी रॉक बैंड फूजोन ने दिया है। उन्होंने एक गाना राहत फतेह अली खान से गवाया है।"पहले दिए गए एक साक्षात्कार में राहत ने आईएएनएस से कहा था कि वह चाहते हैं कि हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच 'प्यार का पुल' बना रहे।'मात्र-द मदर' हिंसा और दुष्कर्म की शिकार महिलाओं के लिए न्याय पर पर आधारित फिल्म है। इसमें अभिनेता मधुर मित्तल भी मुख्य भूमिका में हैं।इसके लेखक माइकल पेलिको हैं। यह 21 अप्रैल को रिलीज होगी।

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD