Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

महिला सशक्तीकरण के लिए समाज व सरकार मिलकर काम करें : शिवराज सिंह चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 08 Mar 2017

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज और सरकार दोनों को महिला सशक्तीकरण के लिए काम करना होगा। विधानसभा परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को चौहान ने कहा, "भारत में बेटियों, बहनों और माताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। नारी का सम्मान करना भारत की संस्कृति है। केवल एक दिन महिला दिवस को मनाने से बेहतर है कि हर दिन महिलाओं के सम्मान को समर्पित होना चाहिए।"चौहान ने कहा, "आज भी समाज पुरुष प्रधान है। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए महिलाओं को हर क्षेत्र में नेतृत्व देना जरूरी है। उन्हें स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। आज वे पूरी दक्षता से प्रशासन चला रही है। पुलिस विभाग सहित अन्य सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।"मुख्यमंत्री ने नशे को अपराधों की जड़ बताते हुए कहा कि केवल कानून बनाकर नशामुक्ति नहीं हो सकती। सबको धीरे-धीरे संकल्पबद्ध होना होगा तभी प्रदेश पूरी तरह नशामुक्त होगा। सरकार और समाज दोनों को साथ-साथ चलना होगा। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूर्णता प्रतिबद्ध है।

विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा ने वैश्विक परिदृश्य की चर्चा करते हुए कहा कि 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' भारत की संस्कृति को पहचानने और बचाने की पहल है।महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में बेटियों के लिए कई अनूठी योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने 'जाग सखी पुस्तिका', 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के ब्रॉशर और पोषण कैलेंडर का विमोचन किया। अतिथियों को प्रतीक स्वरूप पोषण किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों को उत्पीड़न से बचाने के प्रयास के लिए दिया जाने वाला एक लाख रुपये का रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार ग्वालियर की अभिरुचि श्रीवास्तव को दिया गया।इसी तरह महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े मुद्दों पर विशेष योगदान के लिए एक लाख रुपये का विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण पुरस्कार होशंगाबाद के डॉ. यू़ के ़ शुक्ला को प्रदान किया गया। सतना के मास्टर अक्षत झा को बेटियों को बचाने के प्रयासों पर आधारित फिल्म बनाने के लिए सम्मानित किया गया।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD