Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद

 

सर्वोच्च न्यायालय का प्रजापति की गिरफ्तारी पर रोक से इनकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Mar 2017

सर्वोच्च न्यायालय ने एक महिला के साथ दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति ए.के. सीकरी और न्यायमूर्ति आर.के. अग्रवाल की सदस्यता वाली पीठ ने यौन दुराचार के मामले में प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आदेश वापस लेने की उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि गायत्री प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के अदालत के आदेश को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।"पीठ ने कहा कि प्रजापति को यदि गिरफ्तार किया जाता है तो वह संबंधित अदालत में जमानत की अर्जी दे सकते हैं।

पीठ ने कहा, "विभिन्न पक्षों के पास जो भी उपाय हैं, उन्हें उसका लाभ उठाने का अधिकार है।"अदालत ने साथ ही स्पष्ट किया कि वह उनके खिलाफ मामला नहीं देख रहे हैं और उनका आदेश केवल प्राथमिकी दर्ज कराने तक सीमित है।सर्वोच्च न्यायालय ने 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था।एक महिला ने आरोप लगाया है कि तीन साल पहले जब उसने प्रजापति से मुलाकात की थी, तब उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला का आरोप है कि वह नींद की दवा मिली चाय पीकर बेहोश हो गई थीं। प्रजापति ने पीड़िता की तस्वीरें भी खींची और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दो सालों तक दुष्कर्म करते रहे।उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। प्रजापति अभी फरार हैं।

 

Tags: Supreme Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD