Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

भाजपा नंबर वन की दागी और बागी पार्टी : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जौनपुर (उत्तर प्रदेश) , 03 Mar 2017

उत्तर प्रदेश के चुनावी महासमर में वार और पलटवार की राजनीति तेज हो गई है। इस जुबानी जंग के बीच में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा दागी और बागी लोगों की पार्टी बन चुकी है और उसने बागी एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट दिया है। मायावती ने चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा नंबर वन की दागी और बागी लोगों की पार्टी बन चुकी है। भाजपा में इस बार जो टिकट दिये गये, उनके मूल कैडर को नहीं, बल्कि ऐसे लोगों को दिये गये जो दूसरी पार्टियों को छोड़ उनकी पार्टी में गये हैं। बागी एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा यहां उत्तर प्रदेश में नंबर वन की दागी व बागी लोगों की पार्टी है जिसके चलते इस चुनाव में भाजपा के मूल कैडर के लोग उसे सबक सिखाएंगे।मायावती ने दावा किया कि इस चुनाव में बसपा की अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश की जनता इस बार सांप्रदायिक सौहाद्र्र और आपसी भाईचारे की होली मनाएगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी केन्द्र की सरकार ने अपने लोकसभा चुनावी वायदों का अब तक लगभग एक चैथाई कार्य भी पूरा नहीं किया है और इन पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए किस्म किस्म की नाटकबाजी की है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या इस पौने तीन वर्ष मे किसी भी किसान के खाते में एक रुपये आया है क्या। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी का नाम दिया, चाहे पीएम मोदी अपने आप को बेटा बना ले लेकिन प्रदेश की जनता इनको अपना आशीर्वाद कभी नहीं देगी। मायावती ने कहा कि सामाजिक क्षेत्रों में भी केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के दलितों और आदिवासियों तथा अन्य पिछडे वर्ग के लोगों का काफी ज्यादा शोषण और उत्पीड़न किया है।प्रदेश सरकार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। सपा सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। मुलायम ने शिवपाल का अपमान किया है। जबकि अखिलेश ने पिता का अपमान किया। उन्होंने कहा मेरे साथ जनता का आशीर्वाद है। बसपा ही सर्वांगीण विकास कर सकती है। चुनाव के नतीजे बीएसपी के पक्ष में आयेंगे। 

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD