Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट

 

वामपंथियों के खिलाफ पालमपुर में प्रदर्शन , राष्टपति को भेजा ज्ञापन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 01 Mar 2017

साम्यवादी विचारधारा वाली केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सरकार के मात्र नौ महीने के शासन के दौरान 200 से ज्यादा राष्ट्रवादी नागरिकों की हत्या के विरोध में पालमपुर के विविन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और एस डी एम् पालमपुर अजित भरद्वाज के माध्यम से राष्ट्रपति को इस सरकार की बर्खास्तगी की मांग की. जन चेतना समिति एवम पेस संस्था के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक राष्ट्रवादी संगठनों ने भाग लिया जिसमे राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भारत विकास परिषद, जन जागरण मंच, महिला मण्डल, भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.कार्यक्रम संयोजक आकाश दीप  जरयाल ने बताया की 25 मई  2016  को सत्ता सम्भालने के वाद केरल की मार्क्सवादी सरकार के कार्यकाल में अब तक 500  से ज्यादा राजनैतिक हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं और इनमे से अकेले कन्नूर जिला 270  घटनाएं हो चुकी हैं. मुख्यमंत्री के संरक्षण में माकपा के नरसंहारी गुंडों ने अपने राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ लहर चला दी है और चारों  तरफ भय का वातावरण बन गया है. इसलिए सभी राष्ट्रवादी संगठनों ने धरना प्रदर्शन करके माननीय राष्ट्रपति से इस मामले में तुरन्त कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है.इस मौके पर विपिन परमार, विनय शर्मा, प्रवीण कुमार, दूलो राम, हेमांशु मिश्रा, मुलखराज प्रेमी, उमेश दत्त, संजीव सोनी, सुरेंदर ठाकुर, तिलक राज आदि भी उपस्थित रहे.

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD