Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया

 

नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक अभियान का स्तर गिरा दिया है : कांग्रेस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Feb 2017

कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल अपने चुनावी भाषणों में कर रहे हैं, उससे उन्होंने राजनीतिक अभियान का स्तर गिराकर सर्वाधिक निचले स्तर पर ला दिया है और वह मतदाताओं को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता सी.पी. जोशी ने कहा, "मोदी ने राज्य (उप्र) में अपनी निश्चित हार को देखते हुए अपना राजनीतिक संतुलन खो दिया है।"मोदी ने 19 फरवरी को फतेहपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर राज्य में राजनीतिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था, "यदि किसी गांव को कब्रिस्तान के लिए अनुदान मिलता है तो श्मशान भूमि के लिए भी मिलनी चाहिए.. यदि आप रमजान पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करते हैं तो दीवाली पर भी ऐसा होना चाहिए।"उप्र में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने कानपुर रेल हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों से सपा को जोड़ने के लिए भी मोदी की आलोचना की।जोशी ने कहा, "उन्होंने (मोदी) ने कहा कि कानपुर रेल हादसे की साजिश सीमा पार की गई थी और साजिशकर्ता यहां थे, जिनके हाथ उनके (मोदी) राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी से मिले हुए थे।

"उन्होंने कहा कि मोदी हार को भांप गए हैं और इसलिए सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, "उन्होंने (मोदी) न केवल प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिराई है, बल्कि वह लगातार संविधान के नाम पर ली गई शपथ का भी अपमान कर रहे हैं।"जोशी ने हालांकि माना कि संभव है कि पिछले साल नवंबर में हुए कानपुर रेल हादसे की साजिश सीमा पार की गई हो, पर चुनावी रैलियों में इसके बारे में बोलना और इसकी जांच को प्रभावित करना ठीक नहीं है।

 

Tags: Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD