दक्षिणी अजरबैजान में हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय समाचार एजेंसी 'न्यूज.एज' की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी क्षेत्र के लेरिक जिले में कई दिनों से हो रही भारी बर्फबारी के बाद गुरुवार को हिमस्खलन की यह घटना हुई। जिले के आपात स्थिति आयोग के प्रमुख हबील मालीकोव ने बताया, "स्थानीय निवासी हबुला मुस्तायेव का घर अचानक आए हिमस्खलन से ढह गया। परिवार की दो महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई।"उन्होंने बताया कि खोज व बचाव अभियान जारी है।अजरबैजान की तालेश पर्वत श्रृंखला व लंकारन तराई के बीच बसा लेरिक हिमस्खलन के खतरों के प्रति अधिक संवेदनशील है।