Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

पंजाब का पानी हरियाणा के लिए नहीं : भगवंत मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Feb 2017

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को यहां साफ कहा कि पंजाब से हरियाणा में पानी के प्रवाह की इजाजत नहीं दी जाएगी। पार्टी सांसद भगवंत मान ने आप के पंजाब की सत्ता में आने की उम्मीद जताते हुए एक बयान में कहा कि पंजाब से हरियाणा में पानी का प्रवाह नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है।मान ने कहा, "आप अपने रुख पर कायम है और नदी जल के मुद्दे को हल करने के लिए सभी जरूरी कानूनी और राजनीतिक कदम उठाएगी।"पंजाब और हरियाणा के लोगों को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के खतरनाक इरादे के प्रति सावधान करते हुए मान ने कहा कि दोनों दल सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) का मुद्दा राजनीतिक उद्देश्यों से उठा रहे हैं। मान ने कहा कि इनेलो का सतलुज यमुना लिंक की खुदाई का आह्वान राजनीति से प्रेरित था।मान ने इनेलो से पूछा कि वह शिअद के सत्ता में रहने के दौरान क्यों एसवाईएल नहर की खुदाई को लेकर दस सालों से चुप रही।उन्होंने कहा, "शिअद सत्ता से बाहर जा रहा है और इनेलो ने अचानक एसवाईएल नहर की खुदाई का फैसला लिया है। यह कदम पंजाब में अगली सरकार के सामने मुश्किल खड़ा करने के लिए है।"इनेलो ने गुरुवार को पंजाब सीमा पर एसवाईएल नहर खोदने के लिए एक जुलूस की अगुवाई की।

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD