Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी

 

पुणे टेस्ट : मिशेल स्टार्क ने आस्ट्रेलिया को बिखरने से रोका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 23 Feb 2017

मिशेल स्टार्क (नाबाद 57) द्वारा अंत में खेली गई जुझारू पारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भारत के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। आस्ट्रेलिया ने अपने नौ विकेट 205 रनों पर ही खो दिए थे लेकिन स्टार्क ने जोश हेजलवुड (नाबाद 1) के साथ दसवें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर आस्ट्रेलिया को पहले ही दिन सिमटने से बचा लिया।मेहमानों के लिए सर्वाधिक 68 रन भारत में अपना पहला मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने बनाए। डेविड वॉर्नर ने 38 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से उमेश यादव को चार सफलताएं मिली। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। जयंत यादव को एक विकेट मिला। आस्ट्रेलिया का निचला क्रम ढह गया। तीसरे सत्र में आस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श ( 4), मैथ्यू वेड (8), स्टीवन ओ कैफी (0), नाथन लॉयन (0), और रेनशॉ के विकेट गंवाए। रेनशॉ ने अपनी पारी में 156 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाया। रेनशॉ 82 के कुल योग पर तबीयत खराब होने के कारण मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए थे। उस समय रेनशॉ का निजी योग 36 था। कप्तान स्मिथ का विकेट गिरने के बाद वह दोबारा मैदान में लौटे। 

टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की थी और भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए थे। वार्नर को उमेश ने 82 के कुल योग पर आउट किया था। उस समय स्मिथ एक और शॉन मार्श एक रन पर नाबाद लौटे थे। वार्नर ने 77 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। उमेश ने 10 पारियों में पांचवीं बार वार्नर को आउट किया। भारतीय गेंदबाजों ने पहले सत्र के बाद शानदार वापकी की और दिन के दूसरे सत्र में तीन और आखिरी सत्र में पांच विकेट झटक कर आस्ट्रेलिया को संकट में डाल दिया।भोजनकाल के बाद मार्श और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। मार्श को जयंत ने 119 के कुल योग पर आउट किया। इसके बाद कप्तान ने हैंड्सकॉम्ब के साथ तीसरे विकटे के लिए 30 रनों की साझेदारी की। हैंड्सकॉम्ब को जडेजा ने 149 के कुल योग पर आउट किया। हैंड्सकॉम्ब ने 45 गेंदे खेली और अपनी पारी में तीन चौके लगाए। इसी योग पर रवीचंद्रन अश्विन ने कप्तान को चलता कर मेहमानों को चौथा और सबसे बड़ा झटका दिया। स्मिथ पैर जमाते नजर आ रहे थे, तभी वह गलती कर बैठे और एक तरीके से अपना विकेट भारत को दे गए। अश्विन की गेंद पर वह आगे बढ़ कर मिडविकेट के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन गेंद सीधे कोहली के हाथों में गई। 

स्मिथ ने 95 गेदें खेलीं और अपनी पारी में दो चौके लगाए।स्मिथ के जाने के बाद रेनशॉ मैदान पर वापस आए। चायकाल तक वह मिशेल मार्श के साथ टिके रहे। आस्ट्रेलिया ने चायकाल तक चार विकेट पर 153 रन बनाए थे। दिन के आखिरी सत्र में जडेजा ने मार्श को पवेलियन भेजा। दूसरे छोर पर खड़े रेनशॉ ने अर्धशतक पूरा किया। वेड जिस तरह से संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे लग रहा था कि वह टिके रहेंगे लेकिन उमेश की गेंद पर वह पगबाधा करार दे दिए गए। मेजबानों को बड़ा विकेट अश्विन ने दिलाया। रेनशॉ उनकी गेंद पर स्लिप पर खड़े मुरली विजय के हाथों लपके गए। कैफी को यादव ने खाता भी नहीं खोलने दिया। अगली ही गेंद पर लॉयन भी पवेलियन लौट गए। भारत उम्मीद लगाए बैठा था कि वह आखिरी विकेट भी जल्दी ले लेगा लेकिन स्टार्क ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने अश्विन पर छक्का लगाया और फिर 88वें ओवर में जडेजा पर लगातार दो चौके और एक छक्का लगाया। हेजलवुड ने उनका अच्छा साथ दिया और दोनों दिन का खेल खत्म होने तक टिके रहे। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD