Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस

 

राजकुमार राव का मेरे जीवन में आना परिवर्तनकारी : हंसल मेहता

हंसल मेहता
हंसल मेहता
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Feb 2017

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता का कहना है कि उनके जीवन में अभिनेता राजकुमार राव की उपस्थिति परिवर्तनकारी रही है। हंसल और राजकुमार ने 'शाहिद', 'सिटी लाइट्स' और 'अलीगढ़' फिल्मों में साथ काम किया है और ये तीनों फिल्में सफल रही हैं।राजकुमार और हंसल फिलहाल निर्माणाधीन फिल्म 'ओमर्ता' के लिए एक बार फिर एकजुट हो रहे हैं। हंसल ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, "बहुत गर्व है तुम पर राजकुमार। इनकी उपस्थिति मेरे जीवन में परिवर्तनकारी रही है। क्या अभिनेता हैं और क्या इंसान हैं।"फिल्मकार हंसल के इस ट्वीट की प्रतिक्रिया में राजकुमार ने अपने एक ट्वीट में कहा, "इसके लिए आपको शुक्रिया। 

आपका मेरे जीवन में आना मेरे लिए भाग्यशाली रहा है। मुझे भी आप पर बेहद गर्व है। जल्द मिलते हैं।"राजकुमार की फिल्म 'न्यूटन' ने शनिवार को बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के 67वें संस्करण में 'कला सिनेमा' का पुरस्कार जीता था। वर्तमान में राजकुमार अश्विनी अय्यर की आगामी फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही राजकुमार को अपनी फिल्म 'बहन होगी तेरी' की रिलीज का इंतजार है। इस फिल्म में श्रुति हासन भी प्रमुख भूमिका में हैं। 

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD