Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा

 

उत्तर प्रदेश चुनाव : चुनावी घमासान में निजी रिश्ते दांव पर

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आपसी रिश्तों को भी 'अग्निपरीक्षा' से गुजरना पड़ेगा। उप्र विधानसभा चुनाव के इस सियासी दंगल में कहीं पति-पत्नी तो कहीं बाप-बेटे के आपसी रिश्ते दांव पर हैं। उत्तर प्रदेश के सियासी दंगल में कई दिग्गजों को अपनों से ही चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कहीं पति के सामने पत्नी है तो कहीं बाप को चुनौती देने के लिए बेटा ही खड़ा हो गया है। संकट इस बात का है कि जनता के सामने अपनों की कमियों को ही उजागर करना पड़ रहा है। आपसी लड़ाई का फायदा भी विरोधियों को मिल रहा है।
रायबरेली की बछरावां विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से बागी हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रामलाल अकेला के बेटे व्रिकांत ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं रामलाल अकेला को भी सपा से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से बछरावां सीट से ही चुनावी मैदान में ताल ठोंक दी। अब बाप-बेटे की लड़ाई दिलचस्प बनती जा रही है। पिता के सामने चुनौती पेश कर रहे विक्रांत ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "परेशानी की कोई बात नहीं है।
राजनीति के गुर मैंने पिता से ही सीखे हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जीत के लिए पूरी कोशिश करूंगा, सामने चाहे जो भी हो।"इसी तरह रायबरेली की ही हरचंदपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर कंचन लोधी मैदान में हैं, लेकिन उनकी सास गुड़िया लोधी ने भी बहू पर सम्मान न देने का आरोप लगाते हुए इंडियन जस्टिस पार्टी से पर्चा दाखिल कर दिया है। सास-बहू की लड़ाई ने इलाके के चुनावी दंगल को काफी रोचक बना दिया है।
सास के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं कंचन ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान सफाई दी। वह कहती हैं, "सास तो मां की तरह होती है और जहां तक बात सम्मान की है, तो मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। किसी के बहकावे में आकर उन्होंने यह कदम उठाया है।"रायबरेली की तरह ही इलाहाबाद की दो सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबला है। बसपा सरकार में मंत्री रहे नंद गोपाल नंदी को भाजपा ने इलाहाबाद दक्षिणी से उम्मीदवार घोषित किया है। नंदी के खिलाफ पार्टी के भीतर ही हालांकि काफी नाराजगी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी के खिलाफ चुनाव जीतने के बाद नंदी पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप भी लगा था।
नंद पर एक बार जानलेवा हमला भी हो चुका है। कुछ महीने पहले ही कांग्रेस में शामिल होने वाले नंदी ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली थी। उन्हें भाजपा ने तुरंत टिकट भी पकड़ा दिया था। रोचक बात यह रही कि इलाहाबाद की महापौर और नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता ने भी पति के खिलाफ चुनावी समर में उतरने का फैसला किया है। उन्होंने भी दक्षिणी सीट से ही निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। यहां पर पति और पत्नी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।
भाजपा की हडियां विधानसभा सीट से भाजपा ने पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी की पत्नी प्रभा त्रिपाठी को टिकट दिया है। राकेशधर बसपा सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें जमानत मिली हुई है। राकेशधर त्रिपाठी और उनके बड़े बेटे प्रभात त्रिपाठी के बीच मतभेद की बातें समाने आ रही हैं। अब प्रभात ने भी हडियां से ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वह अपनी मां के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।



 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD