Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा

 

पंजाब में चुनाव प्रचार खत्म, मतदान 4 फरवरी को

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 02 Feb 2017

पंजाब में बेहद तीखा चुनाव प्रचार गुरुवार की शाम समाप्त हो गया। राज्य में 4 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। प्रचार के आखिरी दिन भी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पंजाब में करीब 1.98 करोड़ मतदाता 1,145 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन उम्मीदवारों में 81 महिलाएं और एक किन्नर शामिल हैं। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार (4 फरवरी) सुबह 8 बजे से मतदान होगा।अमृतसर लोकसभा सीट के उप चुनाव में भी 4 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इस उप चुनाव की जरूरत कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह द्वारा सतलुज-यमुना लिंक मुद्दे पर 11 नवंबर 2016 को लोकसभा से इस्तीफा देने से पैदा हुई है।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार की शाम बठिंडा के मौर मंडी शहर में हुए कार बम विस्फोट के बाद पूरे पंजाब में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन, कांग्रेस और मैदान में नई आई आम आदमी पार्टी के बीच है।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के मालवा क्षेत्र का दौरा किया। इसके अलावा कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस नेता नवजोत सिह सिद्धू और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रचार किया। कई जगहों पर सभाएं और रोडशो किए गए।पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.के. सिंह ने कहा सभी तरह के विज्ञापनों, उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों के प्रचार पर मतदान से 48 घंटे पहले रोक लगा दी गई है।



 

Tags: Election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD