Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा

 

कश्मीर हिमस्खलन में 10 जवान शहीद, 4 लापता

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Jan 2017

जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा पर हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं। बांदीपोरा में एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नियंत्रण रेखा के गुरेज सेक्टर में बुधवार को हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद मलबे से सात जवानों को बाहर निकाला गया, जबकि 10 जवानों के शव बरामद किए गए। चार जवानों का अभी भी कोई अता-पता नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "लापता जवानों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।"इससे पहले सेना ने एक बयान में कहा था कि गुरेज में बुधवार व गुरुवार को हुए हिमस्खलन में छह जवान शहीद हो गए। बयान के मुताबिक, "भारी बर्फबारी के कारण मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया।"बुधवार को सेना के शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) तथा छह जवानों को बचा लिया गया, जबकि तीन जवानों के शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिए गए।गांदेरबल जिले के सोनमर्ग में बुधवार को हिमस्खलन की एक अलग घटना में सेना के एक अधिकारी शहीद हो गए, जबकि चार जवान घायल हो गए।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD