Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लांबी से चुनाव लड़ेंगे अमरिंदर सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jan 2017

क्रिके टर से राजनीतिक नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी में शामिल होने से उत्साहित कांग्रेस ने सोमवार को घोषणा की कि उसके प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उनके (बादल के) पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र लांबी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने यह भी घोषणा की कि लुधियाना से उसके लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्ट पंजाब के उप मुख्यमंत्री और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सुखबीर जलालाबाद से विधायक हैं। बिट्टू प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र हैं।
कांग्रेस की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने नई दिल्ली में सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने दोनों सीटों के लिए अमरिंदर और बिट्ट के नामों पर मुहर लगा दी है।उन्होंने कहा कि चार बार भाजपा के सांसद रह चुके सिद्धू अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
सिद्धू ने नई दिल्ली में सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में शामिल होना उनके लिए घर आने जैसा है और वह एक 'जन्मजात कांग्रेसी' हैं।आम आदमी पार्टी ने संगरूर से अपने लोकसभा सांसद भगवंत मान और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को क्रमश: सुखबीर बादल और प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद और लांबी से मैदान में उतारा है। इससे इन दोनों सीटों पर मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण बन गया है।लांबी को अपना कर्मभूमि बताते हुए अमरिंदर ने सोमवार को कहा कि वह 'पंजाब के लोगों पर विगत दस वर्षो में बादल द्वारा किए गए अत्याचार और बर्बरता के लिए इन्हें सबक सिखाएंगे।'पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह धर्म ग्रंथों की बेअदबी के सभी मामलों की विस्तृत जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने पर बादल को दंडित करेंगे।यहां से 50 किलोमीटर दूर चमकौर साहिब में एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा कि पटियाला (जहां से वह फिर चुनाव लड़ रहे हैं) उनकी पारंपरिक सीट और जन्मभूमि है और जहां उनकी भावनात्मक जड़ें हैं।
अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने "लांबी को कर्मभूमि के रूप में चुना है, क्योंकि बादल परिवार को उनके सभी अपराधों और बुरे कामों के लिए सजा देने के लिए मैं पंजाब के लोगों के प्रति वचनबद्ध हूं।"कांग्रेस नेता ने आप नेतृत्व, विशेष रूप से उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना की। उन्होंने कहा, "पंजाबियों के हितों की कीमत पर अपने हितों को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल राज्य में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।"रैलियों और आम सभाओं में पगड़ी पहनने की कोशिश कर खुद को एक सिख पंजाबी के रूप में पेश करने के केजरीवाल के प्रयासों की निंदा करते हुए अमरिंदर ने लोगों को उनकी फालतू चालबाजियों में नहीं की सलाह दी।कांग्रेस नेता ने कहा, "वह एक झूठा है और पंजाब की सत्ता हड़प कर मुख्यमंत्री बनना चाहता है।"पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए अगले 4 फरवरी को मतदान होगा।



 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD