Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

 

कबीर बेदी : रीयल और रील लाइफ में फर्क कहां!

जन्मदिन : 16 जनवरी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jan 2017

फिल्म अभिनेता कबीर बेदी मनोरंजन-जगत का एक ऐसा नाम हैं, जिनका जिक्र किए बिना फिल्मी हस्तियों की गिनती अधूरी रह जाती है। उन्होंने जितना नाम फिल्मों से कमाया, उससे कहीं अधिक अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर सुर्खियों में रहे। वह 1970 के दशक का एक जगमगाता सितारा हैं। कबीर बेदी ऐसी शख्यियत हैं, जिन्होंने अपने रीयल लाइफ को 'रील लाइफ' की तरह जिया है। अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी को मनचाहे तरीके से जिया। उन्होंने भारत ही नहीं, बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में भी नाम कमाया है। वह ऐसे चुनिंदा अभिनेताओं में शुमार रहे हैं, जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और शोहरत हासिल की। उन्होंने फिल्मों, रंगमंच और टेलीविजन की दुनिया में अद्भुत कारनामों के जलवे बिखेरे हैं, वह 1970 के दशक के जाने-माने कलाकारों में से हैं। 16 जनवरी 1946 को जन्मे अभिनेता कबीर के पिता बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी लेखक और दार्शनिक थे। उनकी मां फ्रीडा बेदी इंग्लैंड के डर्बी से थीं। वह तिब्बती बौद्ध धर्म को अपनाने वाली पहली महिला थीं।
कबीर बेदी ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। कबीर ने चार बार शादी की और पूजा, सिद्धार्थ (दिवंगत) और एडम के पिता कहलाए।उन्होंने अपनी बेहतरीन पर्सनैलिटी के साथ कई महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया, इसके चलते उनके कई लव-अफेयर भी चर्चित रहे हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी में जो चाहा, वो पाया।कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर तीन साल तक अभिनेत्री परवीन बॉबी से अफेयर और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे। 1997 में सिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित उनके बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली। इस सदमे से कुछ समय बाद उनकी पहली पत्नी प्रोतिमा भी चल बसीं।उन्होंने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। दोनों का एक बेटा एडम बेदी हैं, जो एक इंटरनेशनल मॉडल हैं। एडम फिल्म 'हैलो कौन है?' से बॉलीवुड में शुरुआत कर चुके हैं। इसके बाद उनकी दूसरी शादी भी तलाक में बदल गई।
कबीर ने 1990 के दशक में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। दोनों के बच्चे नहीं हैं। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव-इन में रहने के बाद अब दोनों शादी कर चुके हैं। खास बात यह कि कबीर की चौथी पत्नी परवीन (उम्र करीब 40 साल) उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं। उम्र का 70वां पड़ाव पूरा कर चुके कबीर का हालांकि कहना है कि वह अपनी करीबी दोस्त परवीन दोसांज के साथ शादी रचाकर खुश हैं और उनका यह भी कहना है कि यह उनकी आखिरी शादी है। उन्होंने पिछले जन्मदिन पर 42 वर्षीया परवीन से शादी करने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था।अभिनेता कबीर बेदी के करियर की शुरुआत ओ.पी. रल्हन की 'हलचल' से हुई, लेकिन उन्हें पश्चिमी देशों में नाम और शोहरत यूरोप की मशहूर मिनी सीरीज 'सैंडोकन' में काम करने के बाद मिली।
कबीर ने बॉन्ड की फिल्म 'ऑक्टोपसी' में मुख्य खलनायक का किरदार निभाया। इसके साथ ही कबीर ने मशहूर टीवी शो 'ओपेरा' में भी काम किया। कबीर बेदी का करियर और जिंदगी हमेशा ही भारतीय शैली से अलग रही है।कबीर बेदी भारत के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर 'तहलका' और 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' सहित भारतीय प्रकाशनों के लिए एक नियमित योगदानकर्ता रहे हैं। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टेलीविजन पर भी इन विषयों पर चर्चा करते देखा जा चुका है।कबीर बेदी ने अपने जीवन में कई पुरस्कार और उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके भारत ही नहीं, दुनियाभर में उनके कई प्रशंसक हैं। उन्होंने भारत और यूरोप में फिल्मों और विज्ञापन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। वर्ष 1982 के बाद कबीर मोशन पिक्च र आर्ट्स एंड साइंसेज के प्रतिष्ठित अकादमी के सदस्य बने। यह संस्था ऑस्कर पुरस्कार पेश करने की जिम्मेदारी उठाती है।कबीर बेदी को उनके जन्मदिन और उनकी चौथी शादी की पहली सालगिरह पर लख-लख बधाई!



 

Tags: BOLLYWOOD , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD