Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा

 

मायावती का 61वां जन्मदिन, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Jan 2017

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने 61वें जन्मदिन के मौके पर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश करने से भी कोई फायदा नहीं होने वाला और भाजपा का पांचों राज्यों में वही हश्र होगा जो बिहार विधानसभा चुनाव में हुआ था।मायावती ने अपने जन्मदिन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मैं शाही अंदाज में अपना जन्मदिन नहीं मनाती हूं और इस बार भी बहुत सादगी से अपना जन्मदिन मनाना चाहती हूं।"उन्होंने आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए इस साल अपना जन्मदिन शाही अंदाज में नहीं मनाया।
उन्होंने कहा, "पार्टी हमेशा मेरा जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मनाती है और मैं उनका धन्यवाद करती हूं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए इस दिन को सादगी के साथ मनाने को कहा है।"उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन राजनीतिक दलों ने चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले उप्र में कई तरह के हथकंडे अपनाए हैं। मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश सरकार ने उप्र की जनता को अब तक लूटा है।मायावती ने कहा, "भाजपा को कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी पर आरोप लगाए, क्योंकि भाजपा खुद एक फर्जी कंपनी है और मीडिया को मैनेज करती है।
भाजपा को इतने वर्षो तक हमारी संपत्ति की जांच का ख्याल नहीं आया, जैसे ही चुनाव आया वैसे ही भाजपा ने अपने हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा, "बसपा को जब भी बदनाम करने की कोशिश हुई है, वह और मजबूत होकर उभरी है। पार्टी को झूठे आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके हथकंड़ों से हमें फायदा होगा और उप्र में हमारी सरकार ही बनेगी।"उन्होंने कांग्रेस की खस्ता हालत को देखते हुए कहा कि कांग्रेस तो ऑक्सीजन पर है। मायावती ने नोटबंदी पर कहा कि केंद्र सरकार ने इस दौरान जितना भी काला धन बरामद किया है, उसका पूरा ब्योरा देना चाहिए।


 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD