Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत

 

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर से 120 भाजपा पार्षद गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jan 2017

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे 120 से अधिक भाजपा पार्षदों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के वेतन के लिए धन जारी करने की मांग कर रहे थे। केजरीवाल से चौथे दिल्ली वेतन आयोग (एफडीएफसी) के अनुसार नगर निगम का धन जारी करने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों के समूह का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा पार्षद सुभाष आर्या कर रहे थे। पुलिस ने जबरन आंदोलनकारियों को वहां से हटाया और सिविल लाइंस और मौरिस नगर पुलिस स्टेशन ले गए। पिछले कुछ महीनों में वेतन न मिलने के कारण पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईएमसीडी) के सफाई कर्मचारियों द्वारा एक सप्ताह तक हड़ताल के मद्देनजर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

हड़ताली कर्मचारियों ने 9 जनवरी को शाहदरा स्थित ईडीएमसी मुख्यालय के बाहर केजरीवाल के खिलाफ उनका पुतला जलाकर प्रदर्शन किया था। वहीं, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मजदूरों का वेतन ने देने पर बजट की कमी का हवाला दिया है। एमसीडी ने एफडीएफसी 2009 में प्रांसगिक खंड को निश्तित न कर पाने को लेकर दिल्ली सरकार पर बजट संकट का आरोप लगाया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर नगर निगम के लिए स्थिति खराब हुई। बहुमत के साथ एमसीडी का नियंत्रण भाजपा के पास है। 

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD