Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

गोवा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची में चार पूर्व मुख्यमंत्री

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2017

गोवा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम हैं जबकि कई नए चेहरे भी शामिल हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने उम्मीदवारों की यह सूची जारी की। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे (पोरिएम), रवि नाइक (पोंडा), दिगंबर कामत (मडगांव) और लुईजिन्हो फलेरियो (नवेलिम) के नाम शामिल हैं। कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य फलेरियो अभी गोवा की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष हैं।
इस सूची में तीन महिला प्रत्याशी भी हैं। इनके नाम जेनिफर मोन्सेराते (तालेईगांव), उर्मिला नाईक (माडकाई) और सावित्री कावलेकर (संगूएम) हैं। सावित्री कावलेकर क्वेपेम के विधायक चंद्रकांत कावलेकर की पत्नी हैं।कांग्रेस की पहली सूची में चंद्रकांत का भी नाम शामिल है।इस सूची में पिता-पुत्र प्रतापसिंह राणे और विश्वजीत राणे (वालपोई) दोनों के नाम हैं। कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए जिन 27 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, उनमें 11 पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।कांग्रेस का दो क्षेत्रीय दलों गोवा फारवर्ड और युनाइटेड गोवा पार्टी से गठबंधन हो सकता है।पार्टी सूत्रों ने कहा कि इन तीनों दलों के नेताओं के बीच सीटों की साझीदारी को लेकर अंतिम दौर की बातचीत जारी है। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा का चुनाव चार फरवरी को होना है।



 

Tags: Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD