Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

मुंबई में दूसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी लांच

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jan 2017

समुद्र की सतह एवं पानी के भीतर से वार करने वाली स्कॉर्पीन श्रेणी की दूसरी नडुब्बी-'आईएनएस खंदेरी' को गुरुवार सुबह मझगांव डॉक्स शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में लांच किया गया। इस साल नौसेना की पनडुब्बी शाखा की स्वर्ण जयंती के मौके पर रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे, रक्षा एवं भारतीय नौसेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर भामरे ने कहा, "वह दिन दूर नहीं जब भारत अन्य देशों के लिए भी पनडुब्बियों का निर्माण करेगा।" भामरे ने कहा कि यह परियोजना देश के लिए आत्मनिर्भरता और स्वदेशीकरण में एक मील का पत्थर है।एडमिरल सुनील लांबा ने आईएनएस 'आईएनएस खंदेरी' की विश्व की सर्वश्रेष्ठ पनडुब्बियों से तुलना रते हुए कहा कि इससे हमारे शिल्पबिल्डर्स के वर्षो के उच्च अनुभव और विशेषज्ञता का पता चलता है यह देश की पनडुब्बी क्षमताों के नए अध्याय की शुरुआत है।
इस नई पनडुब्बी को दिसंबर तक बंदरगाह एवं समुद्र में कड़े परीक्षण एवं ट्रायल से गुजरना पड़ेगा और इसके बाद ही इसे भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।मौजूदा समय में एमडीएल परियोजना के तहत छह स्कॉर्पीन का निर्माण किया गया, जिसमें फ्रांस की कंपनी मेसर्स डीसीएनएस के साथ प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण शामिल ैह।पहली स्कॉर्पीन-आईएनएस कल्वेरी का समुद्र में ट्रायल चल रहा है और इसे 2017 के मध्य तक नौसेना के बेड़े में शामिल करने की उम्मीद है।स्कॉर्पीन की अत्याधुनिक विशेषताओं में दुश्मनों पर हमला करने के लिए सर्वोत्तम स्टील्थ क्षमता है।इन पनडुब्बी से टारपीडो, ट्यूब से लांच की जाने वाले जहाज रोधी मिसाइलों के साथ हमले किए जा सकते हैं और ये हमले समुद्र की सतह और जल के भीतर दोनों तरह से किए जा सकते हैं।'आईएनएस खंदेरी' को मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन के आधार पर निर्मित किया गया है, जिसे कई भागों में विभाजित किया गया है।पनडुब्बी में सभी तरह के उपकरणों की स्थापना की गई है जिसमें से 95 फीसदी कैबलिंग और पाइपिंग का काम पूरा हो चुका है जबकि दबाव की जांच और कार्यप्रणालियों पर काम चल रहा है।




 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD