Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद

 

उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jan 2017

बीते पांच दिनों में पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के चलने से मैदानी भागों में ज्यादातर जगहों पर तापमान में कमी आई है। उत्तर भारत के इलाकों में बुधवार को शीतलहर का असर तेज हो गया। जम्मू एवं कश्मीर में भी शीतलहर का तेज असर जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि शुष्क मौसम के अगले 48 घंटों के बने रहने के दौरान रात के तापमान में आगे और गिरावट आ सकती है।पहलगाम में न्यूनतम तापमान में शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और गुलमर्ग में यह शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।हिमाचल प्रदेश के पर्यटक केंद्र शिमला और मनाली में भारी ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.2 डिग्री और 6.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मनाली का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री रहा जो सामान्य से आठ डिग्री नीचे रहा।
पंजाब का अमृतसर मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री और अधिकतम 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला में यह क्रमश: 1.6 डिग्री और 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।चंडीगढ़ में भी लोगों को न्यूनतम तापमान के 2.4 डिग्री होने से कड़ी ठंड का सामना पड़ा। यहां तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यह अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री रहा। शहर और आसपास के इलाकों में बर्फीली हवाओं का कहर जारी है।पंजाब में चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के नामांकन का बुधवार को पहला दिन होने के कारण उम्मीदवारों और समर्थकों को तेज हवाओं का सामना करना पड़ा।पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बर्फबारी होने के कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर के कारण बुधवार को ठंड में बढ़ोतरी हुई।लखनऊ के सुबह के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि ठंड के कारण सभी स्कूलों को राजधानी में 15 जनवरी तक बंद रखने को कहा गया है।
ठंड की वजह से राजस्थान के भागों में भी न्यूनतम तापमान में कमी आई है। माउंट आबू में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे रहा। चुरु मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियम रहा, यह सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा।राष्ट्रीय राजधानी में भी बुधवार को तेज ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी रही। यह मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री नीचे रहा और यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि बारिश की संभावना नहीं है और शीत लहर में 13 जनवरी के बाद कमी आएगी।





 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD