Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब को एक इमानदार सरकार की जरूरत, आम आदमी पार्टी एक आखिरी उम्मीद -मनीश सिसोदिया

आप की तरफ से दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा और सेहत व्यवस्था की जाएगी लागू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली /आनन्दपुर साहिब /साहनेवाल /लुधियाना , 10 Jan 2017

Last updated on: Jan 10, 2017, 00:00 IST

दिल्ली के उप मुख्य मंत्री मनीश सिसोदिया ने आज कहा है कि पंजाब एक बहुत ही मुश्किल पड़ावों से गुजरा है और इस को खुशहाल राज्य बनने के लिए अब एक इमानदार और जिम्मेदार सरकार की जरूरत है। मोहाली, आनंदपुर साहिब, लुधियाना पश्चिमी और साहनेवाल में चुनाव मीटिंगों दौरान सिसोदिया ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने देश के लोगों को एक उम्मीद दी है कि आम आदमी पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकती है और विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि सफलतापूर्वक चुनी गई अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब को तबाह कर दिया है और दोनों ही पार्टियां नशों के लिए जिम्मेदार हैं और नौजवानों की जिंदगी के साथ खेल रही हैं। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोगों के पास पंजाब को बचाने और फिर से तरक्की के रास्ते पर लाने के लिए 4 फरवरी 2017 को आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि पंजाब खेती के बिना नहीं चल सकता और यह वह क्षेत्र है, जिसका विकास करने में अकाली-भाजपा सरकार बुरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब का फिर कोई भविष्य नहीं, यदि लोगों ने इन भ्रष्ट राजनैतिक पार्टियों को बाहर का दरवाजा न दिखाया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में बड़े कठिन दौर में से गुजर रहा है। दिल्ली की आप सरकार ने शिक्षा और सेहत व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि 1000 स्कूलों का आधुनिकीकरण किया गया है और इतने ही मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली माडल को पंजाब में भी लागू किया जाएगा। सिसोदियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बहुत इमानदार लोगों को चुनाव मैदान में उतारा है और अब यह पंजाब के लोगों का फर्ज है कि उनको समर्थन दे जिससे पंजाब तरक्की कर सके। मोहाली से पार्टी उम्मीदवार नरिन्दर सिंह शेरगिल को पेश करते उन्होंने कहा कि शेरगिल इक्नामिक के विद्यार्थी थे और उनकी साफ छवि वाला रिकार्ड पार्टी के लिए काफी लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि आनन्दपुर साहिब से आप उम्मीदवार संजय गौतम सामाजिक सेवा के लिए जाने जाते हैं और यदि उनको मौका मिला तो वह इस पवित्र शहर को पूरी दुनिया में एक माडल के तौर पर पेश कर देंगे।इस के इलावा सिसोदिया ने साहनेवाल से उम्मीदवार हरजोत सिंह बैंस और लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार अहबाब सिंह ग्रेवाल को भी पेश किया। उन्होंने कहा कि दोनों बहुत पढ़े-लिखे और किसान परिवारों के साथ सम्बन्ध रखते हैं।

 

Tags: Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD