Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर

 

..और रूठ चले कक्काजी

ओम पुरी : श्रद्धांजलि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2017

दक्षिण एशिया के दिग्गज अभिनेता पद्मश्री ओम पुरी ने आज दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया। शुक्रवार की सुबह दिल के दौरे ने उन्हें हम से छीन लिया। 66 साल के ओम हिंदी सिनेमा जगत के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। उनकी गिनती समानांतर सिनेमा से लेकर व्यावसायिक सिनेमा तक है। दोनों में ही उन्होंने सफलता हासिल की है। उनके निधन की खबर से प्रशंसकों में शोक है।ओम पुरी का जन्म अंबाला के एक पंजाबी परिवार में 18 अक्टूबर, 1950 को हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। वर्ष 1993 में ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ शादी की थी। 2013 में उनका तलाक हो गया था। उनका एक बेटा ईशान हैं। वर्ष 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओम पुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में जिज्ञासुओं को अभिनय के गुर सिखाए। इसके बाद उन्होंने ने अपने निजी थिएटर ग्रुप 'मजमा' की स्थापना की। 

ओम ने बॉलीवुड के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका की भी फिल्मों में काम किया। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (पुणे) में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं।उन्हें पहली फिल्म के मेहनताने के तौर पर मूंगफलियां मिली थीं। ओम पुरी के फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में मराठी फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से हुई थी। यह फिल्म विजय तेंदुलकर के प्रसिद्ध मराठी नाटक पर आधारित थी। पहली कमाई के रूप में मूंगफलियां मिलने की बात ओम पुरी ने खुद एक साक्षात्कार में कही थी।वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म 'आक्रोश' ओम पुरी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।ओम पुरी ने चरित्र अभिनेता के अलावा नकारात्मक भूमिकाएं भी निभाईं। उनका हास्य गजब का था। उन्होंने 'जाने भी दो यारों' जैसी डार्क कॉमेडी से लेकर आज के जमाने की हास्य फिल्मों तक में काम किया। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड एनिमेशन फिल्म 'जंगल बुक' में एक किरदार को अपनी आवाज भी दी थी। 'घायल वंस अगेन' उनकी आखिरी व्यावसायिक फिल्म रही। 

उनकी मशहूर कला फिल्मों में 'अर्धसत्य', 'सद्गति', 'भवनी भवाई', 'मिर्च मसाला' और 'धारावी' आदि शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 'हेराफेरी', 'सिंह इज किंग', 'मेरे बाप पहले आप', 'बिल्लू' जैसी फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाया। उन्होंने टेलीविजन के लिए भी काम किया। 'भारत एक खोज', 'यात्रा', 'कक्काजी कहिन', 'अंतराल', 'आहट' और 'तमस' जैसे धारावाहिकों से उन्होंने छोटे पर्दे के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।ओम पुरी ने बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे। वर्ष 1990 में भारत सरकार ने इस महान अभिनेता को पद्मश्री की उपाधि से अलंकृत किया। 'आरोहण' और 'अर्धसत्य' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी ओम के हाथ आया।उनके दुनिया से ओझल हो जाने की खबर सुनकर करोड़ों प्रशंसक और सिनेमा जगत के हर सितारे बेहद सूनापन महसूस कर रहे हैं। ओम पुरी ने भले ही हमें अचानक अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी प्रतिभा और आम आदमी से सशक्त अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता बनने के उनके सफर को हमेशा याद किया जाएगा।ग्लैमर की दुनिया माने जाने वाले बॉलीवुड में ओम पुरी ही ऐसा शख्स हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिखाया कि सशक्त अभिनेता बनने के लिए खूबसूरत होना जरूरी नहीं है। बेमिसाल अभिनेता को सहस्र श्रद्धासुमन!!! 

 

Tags: BOLLYWOOD , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD