Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया

 

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पास लोगों को देने के लिए झूठे बहाने और गप्पें : हरसिमरत कौर बादल

भगवंत मान ने पंजाबियों का नाम बदनाम किया: हरसिमरत कौर बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा/ जोगा , 27 Dec 2016

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर पंजाब के  विकास और दी जा रही सविधाओं का भट्टा बिठा देना है, क्योंकि यह दोनों पार्टियां एक दूसरे से मिली हुई हैं। ये विचार केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री भारत सरकार हरसिमरत कौर बादल ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान रखे हैं।बीबा बादल ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के मुख्य मंत्री हैं परन्तु वह अपने राज्य को विकास की ओर ले जाने की बजाय अन्य राज्यों में घूमते फिरते हैं। आम आदमी पार्टी के मंत्रियों पर जहाँ संगीन अपराध हैं, वहीं अब टिकटों के  वितरण पर भी लोगों से 2 या 3 करोड़ रुपए ले कर टिकटें दी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पास लोगों को देने के लिए झूठे बहाने और गप्पों के पुलिंदे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि वे ऐसी पार्टियों से सचेत रहें।

पत्रकारों की ओर से भगवंत मान के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री बीबा बादल ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाबियों को बदनाम करके रख दिया है। 60 सालों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी सांसद को सर्वसम्मति से संसद से बाहर रखा हो। उन्होंने कहा कि शहीदों की बात और उनके जैसी पगडिय़ों की नकल करके कभी गुरू घर और कभी पार्लियामेंट में नशा करके  आना बहुत ही बुरी बात है। केंद्रीय मंत्री बीबा बादल ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली- भाजपा सरकार का मुख्य उदे्श्य नौजवानों को नौकरियां, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अधिक से अधिक सुविधाएं देना है। इसी लक्ष्य के तहत स. प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के खजाने का मुँह जरूरतमंदों, गरीबों को आटा- दाल स्कीम, शगुन स्कीम, मोटरों के बिल माफ, माई भागों स्कीम के  तहत साइकिलों का वितरण, उजव्वला स्कीम अधीन चुल्लहओं का वितरण, सेहत बीमा योजना के अलावा अन्य कई तरह की सुविधाएं देने के लिए खोल रखा है।

अपने आज के  दौरे दौरान बीबा हरसिमरत कौर बादल ने जोगा में 377 लाभार्थियों को 'प्रत्येक को मकानÓ अभियान अधीन अनुमति पत्र वितरित किए हैं, जिनमें से 299 परिवारों को नये मकानों के लिए और 78 परिवारों को मकानों की मरम्मत के  लिए करीब पौने 5 करोड़ रुपए के  स्विकृति पत्र सौंपे। इस अवसर पर बीबा बादल ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली 5 पी. आर. टी. सी. की बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा शुरू होने से गाँवों के लोगों की यातायात की समस्या हल हो जायेगी। इन बसों के रूट में एक बस बुढ़लाडा से दातेवास, बरेटा, मंडेर, जुगलाण और कुलरियां। इसी तरह दूसरी बस बुढ़लाडा से बोहा, शेरखांवाला, मघाणियां, रियूंद, झल्लबुट्टी, मंडेर और बरेटा। तीसरी बस बुढ़लाडा से कलीपुर, बोहा, नन्दगढ़, मलको, चैनेवाला, झुनीर, फत्ता, सरदूलढ़ और झंडा कलाँ। चौथी बस बुढ़लाडा से अहमदपुर, कुलहरी, बरनाला, जवाहरके, मानसा, मानबीबडिय़ां, सैदेवाला, खोखर, मान असपाल और मोड़ मंडी और इसी तरह पाँचवी बस बुढ़लाडा से दातेवास, रंघडिय़ाल, गागा और लहरा के रूट कवर करेगी। 

इस अवसर पर डिप्टी कमिशनर मानसा श्री वरिन्दर कुमार शर्मा, एम. डी. पी. आर. टी. सी. श्री रविन्द्र सिंह, एस. एस. पी मानसा श्री मुखविन्दर सिंह भुल्लर, वाइस चेयरमैन पी. आर. टी. सी. श्री विनरजीत सिंह गोल्डी, चेयरमैन जिला योजना समिति बठिंडा श्री जगदीप सिंह नकई, चेयरमैन मार्केट समिति भीखी श्री बलदेव सिंह माखा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( विकास) श्री हरिन्दर सिंह सरा, जिला प्रधान शिरोमणी अकाली दल श्री गुरमेल सिंह फफड़े भाईके, पी. ए. टू बीबा हरसिमरत कौर बादल श्री अनमोलप्रीत सिंह, जी. एम. पी. आर. टी. सी. बुढ़लाडा श्री महिंदरपाल सिंह, जिला प्रधान एस. सी. विंग श्री स्वर्ण सिंह हीरेवाला, जिला प्रधान स्त्री शिरोमणी अकाली दल (शहरी) मैडम सिमरजीत कौर सिम्मी, जिला प्रधान स्त्री शिरोमणी अकाली दल (देहाती) मैडम बलवीर कौर और जनरल सचिव मालवा जोन- 1 श्री केवल के  अलावा लाभार्थी मौजूद रहे। 

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD