Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा

 

नरेंद्र मोदी ने शिवाजी स्मारक के लिए की 'जल पूजा', कांग्रेस बरसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Dec 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई तट के करीब अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक के लिए 'जल पूजा' की। वह भारतीय तट रक्षक के एक होवरक्राफ्ट से पूजा करने पहुंचे। इस स्मारक के निर्माण में 3,600 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 'शिव स्मारक' का निर्माण अरब सागर में मुंबई तट से 1.5 किलोमीटर दूर होगा।इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल सी.विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अन्य लोग मौजूद थे।भारतीय तट रक्षक का होवरक्राफ्ट शनिवार दोपहर गिरगाउम चौपाटी से रवाना हुआ, जिसमें महान मराठा योद्धा के वंशज उदयन राजे भोसले तथा शंभाजी राजे भोसले भी अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद थे। परियोजना के लिए अरब सागर में चिन्हित जगह पर मोदी ने जल पूजा के लिए तांबे के एक पात्र से जल छिड़का और कुछ मिट्टी रखी।

बाद में गिरगाउम चौपाटी लौटने पर उनका पारंपरिक महाराष्ट्रीयन बैंड द्वारा स्वागत किया गया, जहां उन्होंने बिगुल व तुतड़ी के बीच स्मारक के लिए एक अन्य 'भूमि पूजा' की।महाराष्ट्र कांग्रेस ने मोदी के दौरे के दौरान नोटबंदी के विरोध में अपनी शांतिपूर्ण रैली को रोके जाने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना की कड़ी आलोचना की। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात से ही उन्हें पुलिस ने नजरबंद कर दिया था और अंधेरी स्थित अपने घर से निकलने की अनुमति नहीं दी।उन्होंने कहा, "यह क्या है, प्रधानमंत्री मोदी? हम लोकतांत्रिक राष्ट्र में रहते हैं, यह तो हिटलर-राज की तरह है। 

हमें अपनी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से भी उठाने की अनुमति नहीं दी गई।"निरूपम ने कहा, "मीडिया को मुझसे मिलने से रोका गया और मुझे नजरबंद रखा गया।"वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, "इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार बुरी तरह डरी हुई व क्षुब्ध है। यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन को भी स्वीकार करने लायक नहीं रह गई है।"सावंत ने कहा, "हम संजय निरूपम को नजरबंद करने की निंदा करते हैं। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है। यह कदम इस बात की पुष्टि करता है कि भाजपा सरकार परपीड़क तथा फासीवादी मानसिकता की है, जो नागरिकों के शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने के मौलिक व संवैधानिक अधिकार प्रदान करने से इंकार करती है।"जल पूजन तथा भूमि पूजा करने के बाद मोदी कई और कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए मध्य मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के लिए रवाना हो गए।

 

Tags: Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD