Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा

 

उत्तर प्रदेश : 7 विभूतियां 'यश भारती' से सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 19 Dec 2016

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को लोक भवन में सात विभूतियों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया। इस वर्ष अब तक 84 लोगों को यश भारती सम्मान दिए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2015-16 में यह आंकड़ा 44 था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सूबे की लक्ष्मीबाई पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया।अखिलेश ने जहां ब्रायन साइल्स, गौरी खन्ना, रिचा जोशी, वासी खान, देवेंद्र कुमार, आनंदेश्वर पांडेय व राम सिंह यादव को यश भारती से सम्मानित किया, वहीं उन्होंने 88 लोगों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा। इसके साथ ही 315 ग्राम प्रधानों को वीरता अवार्ड से सम्मानित किया। 

इस दौरान अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा, "यश भारती की शुरुआत नेताजी ने की थी, हम अब भी टैलेंट को ढूंढ रहे हैं। देश की तरक्की बिना आधी आबादी के संभव नहीं है। देश की आधी आबादी उप्र की है।" अखिलेश ने कहा, "समाजवादी लोगों ने बेटियों को लक्ष्मीबाई का सम्मान दिया है। महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना का की शुरुआत की। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा लैपटॉप बांटे हैं, जिसमें सबसे अधिक लड़कियों को दिया है।" उन्होंने कहा, "अब आपको तय करना है कि आप काम वाले लोगों का चुनेंगे या जुमले वाले लोगों को, जिन्होंने अच्छे दिनों का वादा किया था। हमें अच्छे दिन नहीं दिख रहे। आपको दिखे तो बताइएगा।" 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD