Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बादल सरकार अब चुनावों के मौके बीमा और कर्ज स्कीमों के माध्यम से कर्मचारियों का जमीर खरीदने की कर रही है कोशिश-आप

10 वर्ष कर्मचारियों के साथ बुरा सलूक कर अब बादल उनको भटकाऊ योजनाओं के साथ भरमाने की कर रहे हैं कोशिश - हिम्मत सिंह शेरगिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Dec 2016

Last updated on: Dec 19, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि बादल सरकार अब चुनावों के मौके बीमा और कर्ज स्कीमों के साथ कर्मचारियों का जमीर खरीदने की कोशिश कर रही है, जबकि पिछले पौने 10 साल कर्मचारी अपनी, मांगों को लेकर सडक़ों से लेकर सैकट्रीएट तक गुहार लगाते रहे परंतु बादल सरकार सो रही। सरकार को जगाने के लिए जब कर्मचारी संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होते तो बादल सरकार पुलिस की लाठियों के साथ उनकी आवाज दबाने की कोशिश करती रही।आम आदमी पार्टी (आप) के लीगल सैल के प्रमुख और मजीठा से पार्टी के उम्मीदवार हिम्मत सिंह शेरगिल ने पत्रकारों को संबोधन करते सवाल किया कि मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल उस समय कहां थे, जब अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों को वेतन और सेवामुक्त होने के बाद में मिलने वाला बकाया कई-कई महीने बिना किसी कारण से रोक कर रखा।उन्होंने कहा कि बादल उस समय कहां थे, जब कच्चे कर्मचारियों की तरफ से उनकी सेवाओं को पक्का करने के लिए शांतमयी प्रदर्शन किए जा रहे थे और पुलिस की तरफ से उन पर लाठियां बरसाई गई और बुरी तरह से मारपीट की गई थी। 

उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के लिए 15 लाख रुपए, हवाई हादसे में मारे गए व्यक्ति को 25 लाख रुपए और हादसे में अपंग होने वाले व्यक्ति को 5 लाख रुपए की बीमा राशि देने की बात फिर दोहरा कर बादलों की तरफ से लोगों और खासकर कर्मचारियों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह कर्मचारियों को हाऊस लोन 9.4 प्रतिश्त, कार लोन 9.75 प्रतिश्त  और गोल्ड लोन 11.2 प्रतिश्त  की ब्याज दर पर देने का वायदा किया गया है, इस तरह लगता है जैसे कि बादलों की तरफ से कर्मचारियों को ग्रांटें दी जा रही हैं, परन्तु बादलों की इन चालाकियों से कर्मचारी अच्छी तरह जानकार हैं और उनको पता है कि बादलों की तरफ से यह चुनाीव नजदीक आने करके किया जा रहा है।शेरगिल ने कहा कि स्टेट बैंक आफ इंडिया, जिसने पंजाब सरकार के साथ समझौता किया हुआ है, उस की तरफ से पहले ही कम दरों पर ब्याज मुहैया करवाया जा रहा है और सरकारी कर्मचारियों को प्रोसेसिंग फीस से भी छूट है। उन्होंने कहा कि एसबीआई 9.15 से 9.35 प्रतिश्त ब्याज दर पर घर और कारों के लिए कर्जे आनलाइन आफर कर रहा है और महिला कर्मचारियों को 0.5 प्रतिशत फालतू छूट है। इसी तरह स्टेट बैंक आफ इंडिया की तरफ से अपने 1.5 करोड़ खाता धारकों को निजी दुर्घटना और अपंगता बीमा योजनाओं अधीन लाया गया है। ज़्यादातर सरकारी कर्मचारी पहले ही इन योजनाओं का एसबीआई या दूसरे बैंकों से फायदा उठा रहे हैं।

शेरगिल ने कहा कि बादलों की तरफ से की गई सरकारी खजाने की लूट को पंजाब के लोग अच्छी तरह से जानते हैं और बादलों ने सूबे का खजाना लगभग खाली कर दिया है। उन्होंने कहा कि बादलों की तरफ से किए जा रहे नए वायदे और नई वित्तीय योजनाएं कुछ भी नहीं हैं, बल्कि यह चुनाव में अपनी हार को देख कर बौखलाए बादलों द्वारा वोटरों को लुभाने की कोशिश है, जबकि वोटरों ने 2017 को चुनावों में बादलों को सत्ता से बाहर करने का पक्का मन बनाया हुआ है।शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने चुनाव मनौरथ पत्र में यह पहले ही कह चुकी है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद में एडहाक, अस्थाई या ठेके पर कर्मचारी नहीं रखे जाएंगे, बल्कि सरकारी विभागों में रेगुलर भर्ती की जाएगी।शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सेवामुक्त हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन स्कीम फिर लागू करेगी, जो कि 1 जनवरी 2004 को बंद कर दी गई थी।शेरगिल ने कहा कि पुरानी पैंशन स्कीम अधीन सूबे के अलग-अलग 46 विभागों के 1,15,000 कर्मचारियों को फायदा होगा, इनमें लगभग 20 हजार पंजाब पुलिस के सेवामुक्त कर्मचारी होंगे। 

 

Tags: Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD