Thursday, 16 May 2024

 

 

खास खबरें आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया लोक सभा मतदान 2024: पंजाब में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को यकीनी बनाने के लिए 80 प्रतिशत पुलिस बल और केंद्रीय बलों की 250 कंपनियाँ की जाएंगी तैनात चरणजीत चन्नी पर आम आदमी पार्टी का पलटवार, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा - कांग्रेस के राज में शराब माफिया का बोलबाला था, हमने राजस्व बढ़ाया संजय टंडन ने लिया बाबा बागेश्वर धाम से आशीर्वाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीरा व भिखीविंड में लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से उस साजिश को समझने की अपील की, जिसके तहत भाई अमृतपाल को खडूर साहिब से खड़ा किया जा रहा

 

झारखंड : एक हफ्ते में चार महिलाओं को जिंदा जलाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 17 Dec 2016

पुलिस ने शनिवार को यहां कहा कि एक 19 वर्षीया इंजीनियरिंग की छात्रा मृत मिली है। उसके शरीर के कपड़े उतार कर उसे जलाया गया। झारखंड में हाल में यह चौथी घटना है जिसमें महिला को जिंदा जला दिया गया। इस वारदात के सिलसिले में चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की बी.टेक की छात्रा बुटी बस्ती में अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसकी बहन हजारीबाग जिला स्थित अपने माता-पिता के घर गई थी। इस बीच शुक्रवार को उसका जला हुआ शव बरामद हुआ। यह घटना तब प्रकाश में आई जब पूरा देश 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली की चलती बस में हुए निर्भया दुष्कर्म और हत्याकांड को याद कर रहा था। 23 वर्षीय पारा मेडिकल छात्रा निर्भया (बदला हुआ नाम) के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने बताया कि एक हफ्ते में झारखंड में दुष्कर्म के बाद महिला को जलाकर मार डालने की यह चौथी वारदात है। 

14 दिसंबर को सिमडेगा जिले में एक उम्रदराज महिला और उसके पति को जलाकर मार दिया गया था। दोनों पर कथित जादू-टोना करने का आरोप था। लोहार सिंह (70) और उसकी पत्नी छोटराई देवी(62) को तीन लोगों ने उनके घर से खींच कर पहले पीटा और बाद में सूखी घास की ढेर पर फेंककर जिंदा जला दिया। एक दूसरी महिला को 12 दिसंबर को खूंटी जिले में कथित रूप से तंत्र-मंत्र करने के आरोप में जिंदा जला दिया गया। सरायकेला-खारसावा जिले में इस घटना के चार दिनों बाद एक नाबालिग लड़की को जलाकर कुएं में फेंक दिया गया था। बताया जाता है कि उसने सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का विरोध किया था। पुलिस के अनुसार चौथी कक्षा में पढ़ने वाली उस लड़की को चॉकलेट देने के बहाने चार लोग जंगली इलाके में ले गए थे जब उन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो वह चिल्लाने लगी जिसके बाद उन अपराधियों ने कथित रूप से उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। 

बाद में उसे कुएं में डाल दिया गया। उसे जब कुएं से निकाला गया तो उसकी सांस चल रही थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस वर्ष अक्टूबर तक राज्य में दुष्कर्म के 1000 से अधिक मामले सामने आए हैं। वर्ष 2015 में भी इतने ही मामले सामने आए थे। कांग्रेस ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव किशोर साहदेव ने आईएएनएस से कहा कि मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार नागरिकों खासकर महिलओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने में विश्वास करती है। वास्तविकता यह है कि राज्य में महिलाओं के साथ घटी हिंसा की घटनाएं सामने हैं। दास जनता को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रहे हैं। महिलाओं की हत्या नृशंसता के साथ की जा रही है। 

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD