Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

 

विजय माल्या का ट्विटर खाता हैक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2016

शराब कारोबारी विजय माल्या का आधिकारिक ट्विटर हैंडलर शुक्रवार सुबह हैक कर लिया गया। हैक करने के बाद लीजन नामक समूह या व्यक्ति ने माल्या के ट्विटर से करीब 55.1 लाख लोगों को अपमानजनक और शर्मनाक ट्वीट्स की एक श्रृंखला भेजी।इस नाम से कुछ दिनों पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी ट्विटर खाता हैक किया गया था।लीजन के ट्वीट के बीच में ही माल्या ने ट्वीट किया, "मेरा खाता किसी लीजन ने हैक कर लिया है, जो अब मेरे नाम से ट्वीट कर रहा है। उसकी बस अनदेखी करें। हम यह ठीक कर देंगे।"माल्या ने लिखा, "लीजन नामक गिरोह ने मेरा ई-मेल खाता हैक कर लिया है और मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। क्या मजाक है।"एक स्वयंघोषित समूह का दावा करते हुए कई श्रृंखला में ट्वीट करते हुए माल्या के खाते की जानकारी, पता और फोन नंबर होने का दावा किया।

लीजन ने माल्या के खाते से ट्वीट किया, "हेलो, हम वापस आ गए। कई बैंकों में विजय माल्या की संपत्ति है। मिस्टर माल्या के सभी पासवर्ड पता हैं।"उन्होंने जनता के समर्थन का आग्रह करते हुए दावा किया कि वह आने वाले हफ्तों में और अधिक गतिविधियों को अंजाम देंगे।उन्होंने लिखा, "जो इस कार्य का समर्थन करना चाहते हैं, वह लोग जुड़ सकते हैं। हमें लीजन-ग्रुपएटएसआईजाइंटडॉटओआरजीडॉट पर ई-मेल करें। हमें इस तरह के जालसाज (विजय माल्या) जैसे लोगों की सूचनाओं की जरूरत है।"एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, "हम आपको इस जालसाज के बारे में और अधिक आने वाले कुछ सप्ताहों में बताएंगे। धीरे-धीरे आप इसे बेनकाब होते देखेंगे।"समूह ने दावा किया कि वह कुछ दिनों में माल्या से संबंधित सभी दस्तावेजों की एक सूची जारी करेंगे।

 

Tags: Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD