Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा

 

बादल-कैप्टन ने अब तक बारी बांध कर लूटा पंजाब : अरविन्द केजरीवाल

चमकौर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब नतमस्तक हुए केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमकौर साहिब , 24 Nov 2016

चमकौर साहिब में पंजाब इंकलाब रैली के भारी इक्कट्ठ को संबोधन करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पिछले 15-20 सालों से बादल और कैप्टन पंजाब को बारी बांध कर लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2002 तक मुख्य मंत्री बनने से पहले कैप्टन अमरिन्दर सिंह के ‘शाही खानदान’ के पास अपने मोती महल को रंग रोगन करवाने के लिए भी पैसे नहीं थे। बीते जमाने का महाराजा दिवालिया होने किनारे पहुंच गया था। परन्तु 2002 में मुख्य मंत्री बनने से ढाई तीन साल बाद कैप्टन अमरिन्दर सिंह के परिवार के पास इतनी दौलत कहां से आई, जिसको विदेशी बैंकों में जमा करवाने की जरूरत पड़ गई। उन्होंने कहा कि यह सारा पंजाब की जनता से लूटा हुआ पैसा था, जिसको कैप्टन के परिवार ने स्विस बैंकों में जमा किया। उन्होंने महारानी प्रनीत कौर और कैप्टन के पुत्र रणइन्दर सिंह के स्विस बैंक के खातों के नंबर बताते कहा कि ब्लैक मनी के नाम पर देश के हर नागरिक को लाइनों में खड़ा करने वाले नरिन्दर मोदी और उसकी एजेंसियों को कैप्टन के खातों का पता क्यों नहीं लगा। उन्होंने कहा कि यह सब मिले हुए हैं। पिछले 10 साल से माफिया राज के द्वारा पंजाब को लूट रहे बादलों को अब जब आम आदमी पार्टी की सरकार नजर आ रही है तो उन्होंने कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मिल कर चुनाव लडऩे की योजना बना ली है। यहां तक कि बादल कैप्टन के लिए दीवारों पर होर्डिंग भी लिखवा रहा है।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यदि बादल और कैप्टन पंजाब और पंजाबियों के हितों के लिए अच्छा काम करते तो आज आम आदमी पार्टी की जरूरत ही न होती। उन्होंने कहा कि बादल और कैप्टन की लूटपाट से दुखी हो कर पंजाबियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है और पंजाब दिल्ली की तरह एक नया इतिहास का निर्माण करने जा रहा है।इस से पहले रैली को संबोधन करते सीनियर नेता एचएस फूलका ने एसवाईएल नहर के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह और प्रकाश सिंह बादल को पंजाब और पंजाबियों के लिए गद्दार बताया। उन्होंने अरविन्द केजरीवाल की हाजिरी में कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर एसवाईएल नहर नहीं बनने देगी और सत्ता में आने पर पंजाब के लूटे पानियों का हिसाब लेगी। फूलका ने कांग्रेस की तरह केंद्र की अकाली-भाजपा सरकार पर भी 84 के सिक्ख हत्याकांड के मुख्य आरोपी सज्जण कुमार और जगदीश टायटलर को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) और सीबीआई इन के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाए इनको चाय -पानी पीला कर जांच की खानापूर्ति कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली के एमएलए और पंजाब के को-इंचार्ज जरनैल सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह सज्जण कुमार और टायटलर को कांग्रेस पार्टी से बाहर क्यों नहीं निकलवा रहे। जरनैल सिंह ने चमकौर साहिब की ऐतिहासिक सरजमीं को नतमस्तक होते कहा कि शहीदों की इस धरती के विधायक और नुमाइंदे नशों के व्यापारी होने, यह बात बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंनेचमकौर साहिब के लोगों को आह्वान किया कि वह अकाली और कांग्रेसियों को करारी हार दें। 

इसके साथ ही अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तरह सभी ठेके पर आधारित और कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा।

मैंबर पार्लियामेंट भगवंत मान ने अकाली और कांग्रेस की सरकारों को कोसते हुए कहा कि इस बार पंजाब को लूटने वाले और पीटने वाले अकाली -कांग्रेसियों से छुटकारा आम आदमी पार्टी दिलाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार 25 लाख नौजवानों को नौकरियां देगी।रैली को संबोधन करने के बाद अरविन्द केजरीवाल ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में नत्मस्तक हुए। यह गुरुद्वारा गुरू गोबिन्द सिंह जी के बड़े साहिबजादे अजीत सिंह और जुझार सिंह की शहादत को समर्पित है। इस मौके सीनियर पार्टी नेता संजे सिंह, बूटा सिंह अशांत, डा. सारिका वर्मा, जोन को-आरडीनेटर दर्शन सिंह धालीवाल समेत पार्टी के चमकौर साहिब से उम्मीदवार डा. चरनजीत सिंह चन्नी, खरड़ से उम्मीदवार कंवर संधू, मोहाली से उम्मीदवार हिम्मत सिंह शेरगिल, बस्सी पठाना से उम्मीदवार संतोख सिंह चलाणा, रोपड़ से उम्मीदवार अमरजीत सिंह सन्दोहा, पटियाला देहाती से उम्मीदवार करनबीर टिवाना, सरहिन्द से उम्मीदवार लखबीर सिंह राए मौजूद थे। 

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD