Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

उत्तर प्रदेश : 90 साल की वृद्धा से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) , 12 Nov 2016

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय में एक युवक ने अपनी दादी के समान एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात से पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की उम्र 90 वर्ष बताई जा रही है। पुराना जमुना घाट निवासी कुंती देवी (बदला हुआ नाम) शुक्रवार रात अपने घर में सो रही थी। आधी रात के बाद आलोक निषाद उर्फ बाबू नशे में धुत्त होकर कुंती के घर में घुस गया। उसने दादी समान कुंती को सोते समय दबोच लिया और दुष्कर्म करने लगा। बुजुर्ग महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। 

वरदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी का पड़ोसियों ने पीछा किया और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लोगों ने उसकी धुनाई भी की। पीड़िता की बहू का कहना है कि आलोक ने एक हफ्ते पहले भी घर में घुसकर कुंती देवी के साथ दुष्कर्म किया था। उस दिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात से पुलिस वाले भी दंग है।

 

Tags: RAPE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD