Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर

 

अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 12 Nov 2016

अमेरिका में हजारों लोग अभी भी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत का विरोध कर रहे हैं। सीएनएन के मुताबिक, न्यूयॉर्क में शुक्रवार को 58 मंजिला ट्रंप टॉवर के बाहर लोगों का अब तक सबसे बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा। मंगलवार रात ट्रंप की जीत के बाद से लगातार तीसरी रात विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है।प्रशासन के मुताबिक, सप्ताहांत में अभी और प्रदर्शन हो सकते हैं।मियामी में हजारों की संख्या में लोग 'लव ट्रंप्स हेट' के नारे लगाते रहे और 'ट्रंप पर अमेरिका की बर्बादी' का आरोप लगाते हुए होर्डिग पकड़े हुए थे।अधिकांश प्रदर्शनकारी समूह इंटरस्टेट 395 (मार्ग) पहुंचे और वहां उन्होंने कारों को चारों ओर से घेर लिया। चार लेन वाली सड़क पर यातातयात ठप हो गया।सीएनएन के मुताबिक, लोवा शहर में इंटरस्टेट 80 (मार्ग) को बंद कर दिया गया।ट्रंप ने विरोध प्रदर्शनों के बारे में दो बार ट्वीट किया। उन्होंने गुरुवार को कहा था, "एक बहुत ही खुला और सफल राष्ट्रपति चुनाव हुआ है। अब मीडिया द्वारा भड़काए पेशेवर प्रदर्शनकारी इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।"

उन्होंने शुक्रवार को कहा, "गुरुवार रात प्रदर्शनकारियों के छोटे समूह का देश के प्रति जुनून देखकर अच्छा लगा। हम सभी को एकजुट होकर देश पर गौरवान्वित होना चाहिए।"न्यू हेवन, कनेक्टिकट, ऑरलैंडो, फ्लोरिडा, शिकागो, बोस्टन, एशविले, नॉर्थ कैरोलिना, नैशविले की वैंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी, टेनिसी, कोलंबस में ओहियो विश्वविद्यालय और डेनवर एवं ओमाहा के हाई स्कूल सहित कई अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हुए।ये प्रदर्शनकारी समूह आव्रजन, पर्यावरण, एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों और अन्य मुद्दों पर ट्रंप की नीति को लेकर गुस्से में हैं।वरमोंट के बर्लिगटन में ट्रंप के विरोध में प्रदर्शन के लिए बनाए गए फेसबुक पृष्ठ के मुताबिक, "आइए, विद्वेष, नस्लवाद, होमोफोबिया, स्त्री द्वेष और जलवायु विज्ञान से इत्तेफाक नहीं रखने वाले ट्रंप/पेंस के कार्यकाल के खिलाफ प्रदर्शन करें। आइए मुसलमानों, समलैंगिकों, प्रवासियों और महिला परिवारों के प्रति समर्थन दिखाएं।"

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD