Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

जम्मू-कश्मीर में सरकार नाम की कोई व्यवस्था नहीं : मायावती

मायावती
मायावती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 02 Nov 2016

जम्मू-कश्मीर में लगातार कर्फ्यू जारी रहने और सामान्य जनजीवन ठप होने का हवाला देते हुए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने वहां की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार नाम की कोई व्यवस्था नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि वहां की गठबंधन सरकार राज्य के लोगों के हित व जनकल्याण के मामले में पूरी तरह से विफल साबित हुई है, जिससे घाटी में रहने वाली बहुसंख्यक आबादी का जनजीवन पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है।मायावती ने कहा कि घाटी के लोगों का राज्य की सरकार से विश्वास लगभग समाप्त हो गया है। 

इसकी खास वजह यह है कि लोगों को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के माध्यम से भाजपा अपना आरएसएस का संकीर्ण व विभाजनकारी एजेंडा लोगों पर थोपना चाहती है।मायावती ने कहा कि राज्य की सीमा पर गोलीबारी व कश्मीर घाटी में लगातार जारी हड़ताल के कारण आम जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित है। लेकिन, राज्य सरकार अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों से विमुक्त नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच आपसी संबंध में तनाव की स्थिति मंे कश्मीर की आम जनता बेवजह पिस रही है। जबकि, केंद्र की सरकार को चाहिए कि वह अपने नागरिकों की भरपूर चिंता करे और वहां हालात को सामान्य बनाए।

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD