Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर आप को भाजपा का झटका, आम आदमी पार्टी समर्थक 70 लोग भाजपा में शामिलः ताहिल शर्मा दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल सी जी सी झंजेडी कैंपस में स्मार्ट जीवन और सफलता की रणनीतियों पर एक गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20 डी, चंडीगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन बेला फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों की स्वर्ण मंदिर यात्रा अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी

 

इनसो के राट्रीय अध्यक्ष ने राजकुमार सैनी द्वारा प्रदेश के भाईचारे को तोडऩे के प्रयासों की तीखी आलोचना की

भिवानी से लोकसभा चुनाव लडऩे के मुद्दे पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अब साध ली है चुप्पी

दिग्विजय सिंह चौटाला
दिग्विजय सिंह चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Oct 2016

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी द्वारा प्रदेश के भाईचारे को तोडऩे और समाज को आपस में बांटने के प्रयासों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि राजकुमार सैनी जैसे लोगों की मंशा कभी पूरी नहीं होगी और इनेलो 36 बरादरी के भाईचारे को कभी टूटने नहीं देगी। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय जननायक चौधरी देवीलाल ने हमेशा सैनी समाज को सामाजिक व राजनीतिक तौर पर काफी आगे बढ़ाने का काम किया और सैनी समाज ने भी हमेशा ही जननायक चौधरी देवीलाल व उनकी नीतियों पर चलने वाली इनेलो पार्टी को सहयोग एवं समर्थन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सैनी समाज एक बेहद बहादुर, समझदार व भाईचारे को बनाए रखने वाला समाज रहा है, लेकिन सांसद राजकुमार सैनी अब अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते प्रदेश के भाईचारे को तोडऩे में लगे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि जिन युवाओं ने भावनाओं में बह कर स्याही फेंकने का काम किया उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाए, क्योंकि शाही फैंकना कोई बहुत बड़ा जघन्य अपराध नहीं है और इसक ी बजाय प्रदेश की भाईचारे को तोडऩे में लगे हुए राजकुमार सैनी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सवालों के जवाब मेंं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की भिवानी से लोकसभा चुनाव लडऩे के मुद्दे पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अब चुप्पी साध ली है। उन्होंने जहां मुख्यमंत्री पर दिए गए अपने बयान पर खेद जता दिया है, वहीं भिवानी से चुनाव लडऩे के मुद्दे पर अब पूरी तरह से चुप्पी साध गए हैं उन्होंने कहा कि अगर दीपेंद्र हुड्डा ने भिवानी से चुनाव लडऩे का मन में भी ख्याल किया भिवानी की जनता बाप बेटे को करारा सबक सिखाने और पिछले 10 सालों की लूट का हिसाब भी जरूर लेगी।

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD