हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को इस बात को स्पष्ट किया है कि उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के कोच के तौर पर रोलेंट ओल्टमैंस को करार को बढ़ाने हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को पत्र लिखा है। बत्रा का कहना" /> टोक्यो ओलम्पिक तक हॉकी इंडिया के कोच रहें ओल्टमैंस : नरिंदर बत्रा
Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा

 

टोक्यो ओलम्पिक तक हॉकी इंडिया के कोच रहें ओल्टमैंस : नरिंदर बत्रा

नरिंदर बत्रा
नरिंदर बत्रा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2016

हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को इस बात को स्पष्ट किया है कि उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के कोच के तौर पर रोलेंट ओल्टमैंस को करार को बढ़ाने हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को पत्र लिखा है। बत्रा का कहना है कि वह ओल्टमैंस के करार को टोक्यो ओलम्पिक-2020 तक बढ़ाना चाहते हैं। ओल्टमैंस का करार हॉकी इंडिया के साथ जनवरी 2017 तक है। वह 2013 में भारतीय हॉकी टीम से 'हाई परफार्मेस डायरेक्टर' के तौर पर जुड़े थे। इसके बाद उन्हें पिछले साल अगस्त में टीम के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया गया। बत्रा ने बताया कि टीम के कोच के तौर पर ओल्टमैंस के करार को 2020 तक बढ़ाने के लिए साई को अपील भेज दी गई है। 

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने आईएएनएस को बताया, "हां, यह सच है। हमने ओल्टमैंस के कराक को बढ़ाने हेतु अनुमति के लिए साई को पत्र लिखा है। हम उन्हें 2020 टोक्यो ओलम्पिक तक टीम के कोच के तौर पर देखना चाहते हैं।"ओल्टमैंस के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नई ऊचाइयों को छुआ। भारत ने पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता और पिछले साल दिसम्बर में हुए वर्ल्ड लीग में कांस्य पदक हासिल किया। इस साल हालांकि, रियो ओलम्पिक में भारत का प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक था। उसे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम से हार झेलनी पड़ी थी। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD