Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू

 

भारत को हृदय रोग की ओर धकेल रही अस्वस्थ जीवनशैली

विश्व हृदय दिवस : 29 सितंबर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Sep 2016

हृदय रोग पूरे विश्व में आज एक गंभीर समस्या के तौर पर उभरा है। भारत में 2016 के दौरान हृदय रोगियों की संख्या 2000 की तुलना में तीन गुना अधिक होने की संभावना है। हर साल विश्व 29 सितंबर को हृदय दिवस के बहाने समूची दुनिया के लोगों के बीच इसे लेकर जागरुकता फैलाई जाती है। अपने देश में तो अब कम उम्र के लोग भी इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। हर साल विश्व हृदय दिवस एक अलग विषय के साथ मनाया जाता है। इस साल का विषय 'लाइट योर हार्ट, एंपॉवर योर लाइफ' है।मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक पंजाबी कहते हैं, "आहार पर नियंत्रण, नियमित व्यायाम और धूम्रपान व तंबाकू की आदत छोड़ना वे तीन सबसे महत्वपूर्ण बातें हैं, जिनके द्वारा कोई भी व्यक्ति हृदय रोगों से बच सकता है। इसके अलावा 50 वर्ष की आयु के बाद कम से कम साल में एक बार हृदय की पूर्ण जांच जरूरी है।" 

एक रपट के अनुसार, भारत में दिल के दौरे का सामना करने वाले लगभग 12 प्रतिशत लोगों की उम्र 40 से कम है। यह आंकड़ा पश्चिमी देशों से दोगुना है। ऐसा देखा गया है कि 15-20 प्रतिशत हृदयाघात के पीड़ित 25 से 40 साल के होते हैं। 2005 में लगभग 2.7 करोड़ भारतीय हृदय रोग से पीड़ित थे। यह संख्या 2010 में 3.5 करोड़ और 2015 तक 6.15 करोड़ पर पहुंच गई थी।युवा लोगों में हृदय रोग और हृदय घात की समस्या का कारण पूछे जाने पर अशोक कहते हैं, "युवाओं में हृदय रोग अनुवांशिक भी होता है। अगर परिवार का इतिहास लंबे समय से हृदय रोग से जुड़ा रहा है, तो अगली पीढ़ी में इसके होने की संभावना काफी ज्यादा होती है। वहीं, अनियमित खानपान व तंबाकू चबाना कम उम्र में हृदय रोग का नेतृत्व करने के दो बड़े कारण हैं।" ऐसी कौन-सी स्थितियां हैं, जिसमें हृदय तनावग्रस्त हो जाता है और इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं? 

दिल्ली स्थित रिहैब सेंटर एक्टिवऑर्थो की वरिष्ठ पोषण विशेषज्ञ डॉ. तरनजीत कौर कहती हैं, "अत्यधिक शारीरिक और भावनात्मक तनाव हृदय रोग के लिए अग्रणी होता है। इससे पूरे शरीर पर दबाव पड़ता है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम, योग, ध्यान की मदद से तनाव को दूर रख हृदय की रक्षा की जा सकती है।"कामकाजी लोगों के जीवन का आधे से भी ज्यादा समय कार्यस्थल पर बीतता है। कुछ लोग रात्रि की पाली में काम करते हैं। ऐसे में हृदय रोग से कैसे बचा जा सकता है? तरनजीत कहती हैं, "अगर आप देर रात तक काम करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप खाना भी देर से खाएं। देर रात में खाने हृदय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आम तौर पर हमारे शरीर को आराम देने के लिए रक्तचाप रात में कम से कम 10 प्रतिशत तक गिर जाता है और रात को देर से भोजन करने पर रक्तचाप में यह गिरावट नहीं हो पाती है, जो हृदयघात का जोखिम बढ़ाता है।" विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2015 में दिल से संबंधित विकारों से लगभग दो करोड़ लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकतर मामले भारतीय उप-महाद्वीप के थे। 

ऐसा अनुमान है कि भारत में 2015 तक प्रति वर्ष 16 लाख से अधिक लोग हृदयघात के शिकार हुए, जिसके परिणामस्वरूप एक-तिहाई मामलों में लोग विकलांगता के शिकार हुए।भारत में हृदय रोग की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा, "खानपान में लापरवाही और व्यायाम की कमी भारत में हृदय रोग के प्रमुख कारण हैं। प्राचीन समय की परिस्थितयों के मुकाबले इस समय तेजी से हृदय रोग के मामले बढ़ रहे हैं, जिसके लिए जीवनशैली जिम्मेदार है। इस समय पूरे भारत के करीब 10 प्रतिशत लोग हृदय रोगों से ग्रसित हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।"उन्होंने आगे कहा, "हृदय रोग से बचने के लिए शक्कर, नमक और तेल सीमित मात्रा में लें। घंटों एक ही स्थिति में बैठना हृदय के लिए हानिकारक हो सकता है। सप्ताह में एक दिन अनाज का सेवन करने से बचें। थोड़ा समय व्यायाम के लिए निकालें।" 

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD