Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

गूगल का भारत पर जोर, उतारेगी कई उत्पाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Sep 2016

भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन लाने के लिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने मंगलवार को भारतीयों को इंटरनेट से तेजी से जोड़ने के लिए गूगल स्टेशन और यूट्यूब गो जैसे उत्पाद लांच किए। गूगल ने यहां आयोजित अपने दूसरे 'गूगल फॉर इंडिया' कार्यक्रम में अपनी 18वीं वर्षगांठ के मौके पर सार्वजनिक वाई-फाई प्लेटफार्म गूगल स्टेशन को लांच किया, जो मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, कैफे, विश्वविद्यालय जैसी जगहों पर लगाए जाएंगे।इसके साथ ही गूगल अस्सिटेंट के हिंदी में लांच करने की घोषणा की गई, जोकि साल के अंत तक उपलब्ध होगा। यह उतारे गए मोबाइल मैसेजिंग एप अल्लो के साथ मिलेगा।कंपनी ने इसके अलावा तीन श्रेणियों एक्सेस, प्लेटफार्म और प्रोडक्ट के अंर्तगत गूगल प्ले, क्रोम, यूट्यूब गो, गूगल स्टेशन, गूगल ड्यू और अल्लो सेवाओं की घोषणा की। गूगल के उत्पाद प्रबंधन के उपाध्यक्ष सीजर सेनगुप्ता ने बताया, "हर सेकेंड तीन भारतीय ऑनलाइन आते हैं और हम उनके लिए सुनिश्चित करते हैं कि उनका अनुभव अद्भुत हो और उनके काम का हो। लेकिन पहले अरब लोग जो इंटरनेट से जुड़े और आगे के अरब लोग जो इससे जुड़ेंगे, उन दोनों की जरूरतें और उम्मीदें बिल्कुल अलग है। और हम इसके लिए काम कर रहे हैं कि आनेवाले सालों में लोग तकनीक का किस तरह से प्रयोग करेंगे।"गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉन गियान्नड्रेया का कहना है, "गूगल अब 100 भाषाओं के अनुवाद में समर्थ है और इनमें से 12 भाषाएं भारत की है।"

गूगल के संचार एप गूगल ड्यू और गूगल अल्लो के प्रोडक्ट लीडर अमित फुले का कहना है कि भारत और अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग ड्यू का प्रयोग कर रहे हैं और अल्लो को भारत में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।गूगल अल्लो एक नया स्मार्ट मैसेजिंग एप हो जो प्रयोक्ता को योजना बनाने, सूचना पाने और अपने आप को आसानी से अभिव्यक्त करने में मदद करता है। यह सारी चीजें चैट के अंदर ही करता है। अल्लो में स्मार्ट रिप्लाई, फोटो शेयरिंग, इमोजी और स्टिकर जैसे विकल्प मौजूद हैं। फुले ने कहा कि गूगल अस्सिटेंट भारत में अब तक केवल अंग्रेजी में ही उपलब्ध था, इस साल के अंत तक यह हिंदी में भी उपलब्ध होगा। वहीं, क्रोम के नए फीचर्स की घोषणा करते गूगल के उपाध्यक्ष (क्रोम) राहुल रॉय ने कहा कि नया उत्पाद डेटा बचाता है, ऑफ लाइन भी चलता है और सामग्री का सटीक तरीके से चयन करता है, साथ ही यह अब 2जी कनेक्शन पर भी काम करता है। गूगल की उपाध्यक्ष (यूट्यूब) जोहाना राइट ने यूट्यूब गो को लांच किाय और कहा कि इसका इंटरफेस आसान है। यह धीमे इंटरनेट के साथ भी काम करता है। डेटा कम खर्च करता है और प्रयोक्ता को व्यक्तिगत सुझाव प्रदान करता है।

 

Tags: Google

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD