Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

दिल का दौरा टालने के लिए 9 बातें जरूरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Sep 2016

यह विश्व हृदय महीना है और ऐसे में अपने घरों को स्वस्थ दिल बनाने के लिए काम करना चाहिए। अगर समय रहते जीवनशैली में सुधार कर लिया जाए तो दिल की बीमारी ठीक हो सकती है। नौ ऐसी बातें हैं, जिन्हें बदल कर दिल के दौरे को टाला जा सकता है। जीवनशैली संबंधी नौ सुधार में धूम्रपान, डिस्लिपडेमिया, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, पेट का मोटापा, साइकोसोशल फैक्टर, नियमित तौर पर शराब का सेवन, आहार में फल और सब्जियों की कमी और एक ही जगह बैठे रहने वाली जीवनशैली शामिल हैं। 90 प्रतिशत लोगों को इनसे से किसी या कुछ चीजों की वजह से दिल का दौरा पड़ता है। इन बुरी आदतों में सुधार करके आने वाली दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया, "घर पर दिल को सेहतमंद बनाने वाली आदतें अपना कर दिल की ज्यादातर बीमारियों को कम किया जा सकता है। बच्चों को शुरू से ही धूम्रपान के बुरे प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए, सेहतमंद आहार और नियमित व्यायाम के फायदे बताने चाहिए। बच्चों को भविष्य में अपनाई जाने वाली आदतों को प्रभावित करने में मां-बाप अहम रोल निभा सकते हैं। अगर मां-बाप धूम्रपान करते हों, तनावपूर्ण और सुस्त जीवन बिताते हों तो बच्चों में भी यह आदतें पड़ जाएंगी।"

इन बातों का ध्यान रख कर हम अपने घर में दिल के लिए सेहतमंद माहौल बना सकते हैं :

* सेहतमंद खाद्य पदार्थो के विकल्प घर पर रखें।

* जंक और पैकेटबंद खाना खाने से परहेज करें, उसमें अत्यधिक चीनी, वसा और नमक होता है।

* ताजा फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। मीठा खाने की इच्छा को आम और दूसरे मीठे फल खाकर पूरी करें।

* घर पर अपने खाने के लिए और बच्चे के टिफिन के लिए सेहतमंद और सृजनात्मक लंच बनाएं।

* घर पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाएं, इससे न सिर्फ आपकी सेहत अच्छी रहेगी, बल्कि बच्चों की सेहत भी अच्छी रहेगी और वह इस आदत को अपनाने के प्रति उत्साहित भी नहीं होंगे। धूम्रपान छोड़ कर आप अपने बच्चों के लिए बेहतर आदर्श बन सकते हैं।

* टीवी देखने और वीडियो गेम खेलने के घंटे कम और निश्चित करें और शारीरिक गतिविधियों को अपनाएं।

* साइकिल चलाना, पहाड़ पर चढ़ना और बाग में खेलने जैसे गतिविधियों में भाग लें।

* अपने सीवीडी के खतरे को पहचानें।

* स्वास्थ्य सलाहकार के पास जाकर अपना रक्तचाप, कॉलेस्ट्राल, ग्लोकोज स्तर, वजन और बॉडी मास इंडेक्स की जांच करवाएं और अपने खतरों की जानकारी लें।

 

Tags: HEALTH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD